एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर की BJP से बढ़ती नजदीकियों पर बोले योगी के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, जानिए क्या कहा

UP News: सूत्रों का कहना है कि आधे घंटे की बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर को लखनऊ आने का न्योता दिया. बीजेपी से सुभासपा प्रमुख की बढ़ती नजदीकियों पर मंत्री ने बयान दिया है.

UP Politics: सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) बीजेपी (BJP) से पींगे बढ़ा रहे हैं. ओम प्रकाश राजभर बीजेपी से नजदीकियों के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं. बता दें कि वाराणसी दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सर्किट हाउस में सुभासपा प्रमुख से मुलाकात की थी. ओम प्रकाश राजभर की बीजेपी से बढ़ती नजदीकियों पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (Laxmi Narayan Chaudhary) ने बड़ा बयान दिया है.

ओम प्रकाश राजभर की बीजेपी से बढ़ती नजदीकियां

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर पहले भी हमारे साथ मंत्री रह चुके हैं, हमारे साथ चुनाव भी लड़ चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास से प्रभावित दल हमारे साथ आ सकता है. उन्होंने इशारों-इशारों में ओम प्रकाश राजभर के लिए पार्टी का दरवाजा खुला होने का संकेत दिया. सूत्रों का कहना है कि आधे घंटे की बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर को लखनऊ आने का न्योता दिया. कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं की होनेवाली अगली मुलाकात में गठबंधन पर अंतिम फैसला हो सकता है.

क्या लोकसभा चुनाव से पहले हो सकता है गठबंधन?

सुभासपा और बीजेपी के बीच गठबंधन का एलान लोकसभा चुनाव से पहले होने की संभावना है. बीते दिनों ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर की शादी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे. इससे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सुभासपा प्रमुख से मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने ओम प्रकाश राजभर को पुराना मित्र बताया था. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की रणनीति छोटे दलों को पाले में करने की है. ओम प्रकाश राजभर की पूर्वांचल के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में अच्छी पैठ है. बीजेपी सुभासपा के साथ गठबंधन में सियासी फायदा देख रही है.  

UP News: सोनभद्र को CM योगी ने दी बड़ी सौगात, 217 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget