एक्सप्लोरर

लेटरेल एंट्री वाली भर्ती होगी रद्द! DoPT मंत्री की चिट्ठी पर सपा ने दी पहली प्रतिक्रिया, बताई अखिलेश की जीत

UPSC Lateral Entry: यूपीएससी में लेटरल एंट्री के विज्ञापन पर रोक लगाने पर समाजवादी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा ने इसे अखिलेश यादव की जीत बताया.

UPSC Lateral Entry: यूपीएससी में लेटरल एंट्री को लेकर छिड़ी बहस के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्र ने इस लेटरल एंट्री के विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए पत्र लिखा है. जिस पर समाजवादी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा ने इसे अखिलेश यादव की जीत बताया और दावा किया कि अखिलेश यादव ही पीडीए के असली जननायक हैं. 

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने लेटरल एंट्री के विज्ञापन पर रोक को लेकर लिखी चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा- 'लेटरल एंट्री पर पीडीए नायक आदरणीय अखिलेश यादव जी के कड़े विरोध और आंदोलन की तारीखों के ऐलान के बाद खबर आ रही है कि सरकार विज्ञापन रद्द करने पे विचार कर रही है. ये जीत है पीडीए नायक आदरणीय अखिलेश यादव जी की ताक़त की.'

कार्मिक मंत्री ने UPSC को लिखी चिट्ठी
पिछले दिनों यूपीएससी की ओर से देश के 45 उच्च पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था. केंद्र सरकार के इस फ़ैसले पर विपक्षी दलों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी, जिसके बाद सरकार को अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा है. कार्मिक मंत्री ने इस विज्ञापन पर रोक के लिए यूपीएससी चेयरमैन को पत्र लिखा है. पीएम मोदी के निर्देश पर इस भर्ती पर रोक लगाई गई है. 

अखिलेश यादव ने किया था आंदोलन का आह्वान
इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इसका जबरदस्त विरोध किया था, अखिलेश यादव ने एक लंबा नोट लिखते हुए कहा- 'भाजपा अपनी विचारधारा के संगी-साथियों को पिछले दरवाजे से यूपीएससी के उच्च सरकारी पदों पर बैठाने की जो साजिश कर रही है, उसके खिलाफ एक देशव्यापी आंदोलन खड़ा करने का समय आ गया है. 

ये तरीका आज के अधिकारियों के साथ, युवाओं के लिए भी वर्तमान और भविष्य में उच्च पदों पर जाने का रास्ता बंद कर देगा. आम लोग बाबू व चपरासी तक ही सीमित हो जाएंगे. अखिलेश यादव ने इसे पीडीए के आरक्षण के अधिकार पर हमला बताया और इसे आरक्षण को खत्म करने की साजिश बताते हुए सरकार से इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कि ये देशहित में भी नहीं है. 

अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो 2 अक्टूबर से नया आंदोलन शुरू किया जाएगा. सरकारी तंत्र पर कॉरपोरेट के कब्जे को बर्दाश्त नहीं करेंगे.  उन्होंने इसे देश के खिलाफ षड्यंत्र बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget