एक्सप्लोरर

कोरोना काल नोएडा : पवित्र नदियों में विसर्जन के इंतजार में 150 अस्थियां....शमशान घाट का लॉकर फुल

कोरोना के चलते आवाजाही बंद है। हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि लोग मृतकों की अस्थियों का विसर्जन नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते शमशान घाट में अस्थियों के रखने की जगह नहीं बची है

नोएडा, बलराम पांडे। हिंदू धर्मशास्त्रों में दिवंगत शरीर के दाह संस्कार को अंतिम संस्कार नहीं माना गया है। मान्यता है कि अस्थि विसर्जन के बिना अंतिम संस्कार अधूरा होता है। यह भी कहा गया है कि मोक्ष के लिए अस्थियों का पवित्र नदियों में विसर्जन जरूरी है। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण दिवंगत शरीरों का दाह संस्कार तो हो गया, लेकिन श्मशान भूमि के लॉकर में बंद अस्थियां पवित्र नदियों में प्रवाहित होने का इंतजार कर रही हैं। नोएडा में फिलहाल 150 अस्थियां अंतिम निवास में पड़ी हैं। कोरोना संक्रमण से मृत लोगों की अस्थियों को नदियों में विसर्जन की अनुमति मिलेगी या नहीं, इस पर भी प्रशासन का रुख साफ नहीं है।

कोरोन संक्रमण से पूरा देश जूझ रहा है। इससे नोएडा भी अछूता नहीं है। इस जानलेवा संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन में हर किसी की जिंदगी थम सी गई है। कोरोना काल में मृतकों के अंतिम संस्कार से पहले शमशान भूमि का प्रबंधन मौत के कारणों का प्रमाण मांग रहा है। सामान्य मौत पर परिजन वहां के पंडित की मदद से दाह संस्कार करा देते हैं, लेकिन कोरोना से मरने वालों के दाह संस्कार के लिए डाक्टरों का दल आगे आता है और वह वहां के पंडितों की मदद से दाह संस्कार कराता है। लॉकडाउन के कारण अस्थियों का विसर्जन भी नहीं हो पाया है। अस्थियों से नोएडा के सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास के सभी लॉकर फुल हो गए। फिर प्रबंधन ने नए लॉकरों का इंतजाम किया। अंतिम निवास की देखरेख करने वाले पंडित सुनील शास्त्री के मुताबिक लगभग 150 अस्थियां लॉकर में पड़ी हैं।

कोरोना काल नोएडा : पवित्र नदियों में विसर्जन के इंतजार में 150 अस्थियां....शमशान घाट का लॉकर फुल

प्रदेश सरकार ने अब कुछ नियमों और शर्तों के आधार पर अस्थियों को नदियों में विसर्जित करने की अनुमति दी है, लेकिन कोरोना से हुई मौत के मामलों में कोई स्पष्ट नियम तय नहीं किए गए हैं। प्रशासन का रुख भी इस मामले में साफ नहीं है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई कहते हैं कि प्रोटोकॉल के तहत जो संभव होगा, किया जाएगा। लेकिन, प्रोटोकॉल क्या है, यह अभी साफ नहीं है। नोएडा में अब तक तीन कोरोना संक्रमित लोगों का दाह संस्कार प्रशासन ने कराया है। इनमें एक का दाह संस्कार तो शनिवार को ही हुआ है। उन सभी की अस्थियां भी अंतिम निवास में ही पड़ी हैं। उन्होंने यह साफ नहीं किया कि कोरोना संक्रमण से मृत लोगों की अस्थियां नदियों में विसर्जित करने के लिए परिजनों को दी जाएंगी या नहीं। सिर्फ इतना कहा कि जो भी प्रोटोकॉल होगा, उसका पालन किया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget