एक्सप्लोरर

Lalitpur Rape Case: नाबालिग से रेप की घटना पर विपक्ष हमलावर, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

यूपी के ललितपुर में सामूहिक रेप की शिकार किशोरी से थाने में रेप की घटना पर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है.

Lalitpur News: यूपी के ललितपुर में सामूहिक रेप की शिकार किशोरी से थाने में रेप की घटना पर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है. वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. जबकि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'बुलडोजर' के शोर में कानून-व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को ललितपुर में हुए रेप की पीड़िता की मां से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने की मांग की. साथ ही, मीडिया से हुई बातचीत में कहा, "मां ने बताया कि उनकी बेटी को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. वहीं, आजम खान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जब वे जेल से बाहर आएंगे तो उनसे मिलने जाएंगे."

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, "मैं रेप पीड़िता की मां से मिलकर आया हूं. मां ने बताया कि उनकी बेटी को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. शुरू में पुलिस ने मामले में सुनवाई नहीं की.ल. मामले में पुलिस दोषी है. उन्होंने कहा कि जिससे उम्मीद की जाती है, उनसे न्याय मिलेगा अगर वही पुलिस उस बेटी के साथ ऐसी घटना करे तो सोचिए हम किस दौर में हैं? अब बीजेपी की सरकार बताए पुलिस स्टेशन पर बुलडोजर चलेगा की नहीं चलेगा."

शिवपाल सिंह यादव ने सरकार को घेरा

प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी की है. उन्होंने ट्वीट में लिखा-"ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक रेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा रेप की घटना पुलिस व्यवस्था की निष्ठुरता व नृशंसता की बानगी भर है. न जाने कितनी निरीह बेटियां ऐसी होंगी जिनके अपमान की करुण कथा नौकरशाही व पुलिस व्यवस्था की परिधि से बाहर ही न आ पाती होंगी."

शिवपाल सिंह यादव ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- "निसंदेह उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए इतना असुरक्षित और असंवेदनशील कभी नहीं था! प्रदेश सरकार को थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने और थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करना होगा. साथ ही हमारी यह भी मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए."

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

इस घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना दिखाती है कि 'बुलडोजर' के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है. अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां?

जानें- मायावती ने क्या कहा?

बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि यू.पी. के जिला ललितपुर के पाली थाना में पुलिस द्वारा की गई एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना अति शर्मनाक. सरकार इस मामले को गम्भीरता से ले. तथा दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करे. बसपा की यह मांग.

ये भी पढ़ें-

Mathura Weather Update: मथुरा में अचानक बदला मौसम, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत

Dehradun Corona Update: देहरादून में बढ़ रहा कोरोना का कहर, वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल में 16 लोग मिले संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज बुक किया और आज ही मिल गया सिलेंडर', यूपी की इस गैस एजेंसी पर हो रही सेम-डे डिलीवरी
'आज बुक किया और आज ही मिल गया सिलेंडर', यूपी की इस गैस एजेंसी पर हो रही सेम-डे डिलीवरी
गोरखपुर में गैस किल्लत पर 'AAP' का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर सिलेंडर रखकर लगाए नारे
गोरखपुर में गैस किल्लत पर 'AAP' का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर सिलेंडर रखकर लगाए नारे
हापुड़ के विनोद पाल हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
हापुड़ के विनोद पाल हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में कैसा आया पेपर? अभ्यर्थियों बोले- ' जैसा सोचा उससे असान...'
यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में कैसा आया पेपर? अभ्यर्थियों बोले- ' जैसा सोचा उससे असान...'

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
'मेरे साथ काला जादू हुआ था..' CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई
'काला जादू हुआ था..' CID से जबरदस्ती निकाले जाने के बयान पर अब जसवीर कौर ने आखिर क्यों दी सफाई
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
खाना बनाते वक्त जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 45 से 60 दिन चलेगा आपका LPG सिलेंडर
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों की नजरें नतीजों पर टिकीं
Embed widget