एक्सप्लोरर

स्कूटी सवार को दौड़कर पकड़ रही थी महिला कांस्टेबल, सड़क पर गिरी- देखें तस्वीरें

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के गेट पर चालान के लिए स्कूटी रोकने के प्रयास में महिला थाने की सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

लखनऊ, संतोष शर्मा। एक सितंबर से देशभर में नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ तो सड़कों पर पुलिस का चेकिंग अभियान भी तेज नजर आने लगा। बिना हेलमेट लगाए और सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस जुर्माना लगाने की होड़ में नजर आने लगी। राजधानी लखनऊ में यही होड़ एक महिला कॉन्स्टेबल के लिए मुसीबत बन गई और घायल होने के बाद उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

मामला लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली का है जहां बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस अभियान चला रही थी। चेकिंग कर रही पुलिस फोर्स में महिला थाने की कांस्टेबल सीलम भी थी। चेकिंग के दौरान कांस्टेबल ने हजरतगंज से लालबाग की ओर जा रहे एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इसपर सीलम ने चलती स्कूटी को पीछे से पकड़कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने स्पीड बढ़ा दी।

स्कूटी सवार को दौड़कर पकड़ रही थी महिला कांस्टेबल, सड़क पर गिरी- देखें तस्वीरें

सीलम स्कूटी पकड़े हुए रोड पर गिरी और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाया तो युवक ने स्कूटी रोकी। हादसे में महिला सिपाही के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना की पूरी तस्वीर कोतवाली के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

स्कूटी सवार को दौड़कर पकड़ रही थी महिला कांस्टेबल, सड़क पर गिरी- देखें तस्वीरें

यह तो एक बानगी भर है प्रदेश भर में ऐसी तमाम तस्वीरें सामने आ रही हैं। कहीं पर पुलिस बढ़े जुर्माने को वसूलने के लिए सड़क पर चल रहे राहगीर से बदसलूकी करती है और नतीजा गाजियाबाद में युवक की मौत के रूप में सामने आता है तो वहीं दूसरी ओर बढ़े जुर्माने की वसूली से वाहवाही लूटने के चक्कर में सीलम जैसी महिला कॉन्स्टेबल के घायल होने की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी लाएगा 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget