एक्सप्लोरर

मजदूरों के चेहरे पर थी घर वापसी की खुशी...847 श्रमिकों को लेकर नासिक से लखनऊ पहुंचीं स्पेशल ट्रेन

लॉक डाउन के चलते कई मजदूरअन्य राज्यों में फंसे हैं। लेकिन सरकार ने इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिये स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। नासिक से यूपी के 847 मजदूर रविवार सुबह लखनऊ पहुंचे

लखनऊ, एबीपी गंगा। लॉक डाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे यूपी के प्रवासी मजदूरों के लिए राहत की खबर है। रविवार को नासिक से ऐसे मजदूरों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन लखनऊ पहुंची। इस ट्रेन में तकरीबन 847 यात्री सवार थे। उत्तर प्रदेश पहुंच कर ये यात्री काफी खुश नजर आए। लखनऊ से इन्हें इनके जिलों में भेजने के लिए यूपी परिवहन की बसें लगाई गई थीं। हालांकि इन मजदूरों से रेलवे ने ट्रेन का किराया लिया। वहीं बसों से फ्री में भेजने का इंतजाम प्रदेश सरकार ने किया। इन मजदूरों ने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर उनके लिए रोजी रोजगार का इंतजाम उनके अपने प्रदेश में हो जाएगा तो वह किसी भी दूसरे राज्य में क्यों जाएंगे।

नासिक से चलकर जब स्पेशल ट्रेन लखनऊ पहुंची तो यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी पहले मजदूरों की थर्मल स्कैनिंग की गयी। हर एक यात्री की पूरी जानकारी नोट की गई। स्टेशन से बाहर निकलने पर उन्हें नास्ते का पैकेट दिया गया और फिर बसों में भेजा गया। इस दौरान रेलवे व जिला प्रशासन के साथ ही परिवहन विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीमें काफी मुस्तैद थीं। इन सारी प्रक्रिया के बाद इन सभी को विशेष बसों से उनके जिलों के लिए रवाना किया गया। जहां पर यह सभी लोग 14 दिन पर क्वारंटाइन होम में रहने के बाद अपने-अपने घर जाएंगे।

राज्यों के अनुरोध पर चलाई जा रही हैं विशेष ट्रेनें रेल मंत्रालय ने शनिवार को साफ किया कि कुछ विशेष ट्रेनें जो विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही हैं, उन्हें केवल राज्य सरकारों के अनुरोध पर संचालित किया जा रहा है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'अन्य सभी यात्री ट्रेनें निलंबित रहेंगी।' मंत्रालय ने आगे कहा कि रेलवे केवल राज्य सरकारों के अनुरोध पर यात्रियों को ला रही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत में ARTO की कार्रवाई का विरोध, किसानों ने घेरा परिवहन कार्यालय
बागपत में ARTO की कार्रवाई का विरोध, किसानों ने घेरा परिवहन कार्यालय
एक कप चाय पीने रायबरेली पहुंचे अखिलेश का 'बुलडोजर वेलकम'
एक कप चाय पीने रायबरेली पहुंचे अखिलेश का 'बुलडोजर वेलकम'
विदेशी आक्रांताओं ने किया ज्ञान परंपरा को नष्ट करने का प्रयास- CM योगी
विदेशी आक्रांताओं ने किया ज्ञान परंपरा को नष्ट करने का प्रयास- CM योगी
ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय मंच
ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को अंतरराष्ट्रीय मंच

वीडियोज

Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs
Bollywood News: ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला लुक आउट, किससे हुई तुलना? (24.09.26)
नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
पासवान, यादव, चौधरी, बिहार में 'मनचलों' की जाति पर बवाल!
पासवान, यादव, चौधरी, बिहार में 'मनचलों' की जाति पर बवाल!
सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच, BJP पर क्यों नहीं असर- राहुल के सवाल
सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच, BJP पर क्यों नहीं असर- राहुल के सवाल
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
Embed widget