एक्सप्लोरर

कुशीनगर न्यूजः सिपाही संग बंद कमरे में रंगरलिया मना रही थी महिला कांस्टेबल, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

UP News: कसया थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल को उसके पति ने प्रेमी सिपाही के साथ रंगे हाथों पकड़ा है. पीड़ित पति ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस से की है.

कुशीनगर के कसया थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल को उसके पति ने प्रेमी सिपाही के साथ रंगे हाथों पकड़ा है, इसके बाद जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पीड़ित पति ने कसया थाने में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी सिपाही के खिलाफ तहरीर दे दी है. पुलिस इस मामले में कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचती नजर आई.

दरअसल, कुशीनगर जनपद के पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी मिथिलेश यादव की शादी वर्ष 2023 में जनपद बलिया निवासी महिला कांस्टेबल सिंपी की शादी धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक ही चल रहा था. सिंपी की तैनाती वर्तमान में कसया थाने में है. इसी दौरान कसया थाने में ही तैनात सिपाही विश्वनाथ राय से सिंपी से अवैध संबंध हो गए. सिंपी और विश्वनाथ दोनों घंटों फोन पर लंबी लंबी बातें करते थे. इसका शक मिथिलेश यादव को हो गया था. 

कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले दोनों

आज सुबह उसे शक हुआ तो वह कसया स्थित अपनी पत्नी के कमरे पर मिलने पहुंचा. कमरे पर पहुंचा तो सिंपी और विश्वनाथ कमरे में अर्धनग्न अवस्था में थे. यह स्थिति देखकर मिथिलेश आग बबूला हो गया. पहले तो वह खुद कमरे का दरवाजा खुलवाना चाहा लेकिन अंदर से दोनों ने दरवाजा नहीं खोला और मिथिलेश को धमकी देने लगे.

आरोपी प्रेमी को थाने ले गई पुलिस

मिथिलेश ने 112 नंबर डॉयल करके पुलिस बुला लिया, जब पीआरबी गाड़ी पहुंचीं उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ. बड़ी मुश्किल से जबरदस्ती कमरे का फाटक खुलवाया गया. उसके बाद महिला सिपाही सिंपी और उसके पति सिपाही मिथिलेश यादव के बीच काफी गरमा गरम बहस भी हुई. पुलिस ने कमरे को खुलवा कर कमरे के अंदर बंद सिपाही विश्वनाथ राय को बाहर निकाला और अपनी गाड़ी में बैठकर थाने ले गई. इस दौरान पूरे मामले का वीडियो भी बना और वह वायरल हो गया. 

पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी पर कार्रवाई की मांग की

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि, पत्नी का अवैध संबंध आरक्षी विश्वनाथ राय से लगभग दो वर्षो से है, अब हम अपनी पत्नी के साथ नही रहना चाहता हूँ. पीड़ित ने कहा कि मुझे डर है कि अब वह मेरे साथ रहेगी तो मेरी हत्या कर या करवा सकती है. पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी पर कार्रवाई की मांग की है साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Input By : अखिलेश तिवारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget