एक्सप्लोरर

कुशीनगर: एंबुलेंस में गलत मरीज सवार होने पर ड्राइवर ने आधे रास्ते से लौटाया, परिजन करते रहे मिन्नतें

Kushinagar Viral Video: कुशीनगर जिले के एक एंबुलेंस ड्राइवर और कर्मी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें एक मरीज के परिजन उनसे काफी मिन्नतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Kushinagar News Today: कुशीनगर में सरकारी एंबुलेंस 108 कर्मियों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में एंबुलेंस में सवार मरीज के परिजन ड्राइवर और एक अन्य कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. 

वीडियो में मरीज के परिजन ड्राइवर और कर्मचारी से कह रहे हैं कि आपको पेपर पहले मांगना चाहिए. आप बीच रास्ते से ऐसे कैसे घायल व्यक्ति को वापस लौटा सकते हैं. बताया जा रहा है कि ड्राइवर मरीज को लौटा कर वापस ले आया था. वीडियो वायरल होने के बाद कुशीनगर स्वास्थ्य महकमे की किरकिरी होने लगी है. 

घटना की वीडियो वायरल
पूरे मामले की वीडियो बनाने वाले मरीज के परिजन ने बताया कि 5 जनवरी को शाम 7 बजे एक्सीडेंट हुआ था, इसके बाद आनन-फानन में सीएचसी दुदही में एडमिट कराया गया था. इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसके एंबुलेंस को कॉल किया गया. 

मौके पर पहुंचे एंबुलेंस ड्राइवर ने हम लोगों से गांव का नाम पूछा. नाम बताने पर कहा कि आप ही लोगों के लिए आए हैं. रास्ते में उसने कहा कि इस मरीज को नहीं बैठाना था, दूसरे मरीज को बैठाना था. इसके बाद उसने एंबुलेंस मोड़ दिया. परिजनों के कापी मिन्नतों के बाद भी ड्राइवर नहीं माना और गंभीर अवस्था में वापस दुदही ले आया.

'एंबुलेंस कर्मी गलतफहमी का शिकार'
इस संबंध में सीएमओ सुरेश पटारिया ने बताया कि गलतफहमी की वजह से घायल मरीज दूसरे एंबुलेंस में बैठ गया था. ड्राइवर ने जब उनकी डिटेल मांगी तब पता चला कि गलत मरीज एंबुलेंस में आ गया है. इसके बाद लौटकर जिसने एंबुलेंस को काल किया था, उसको लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचा. साथ में यह मरीज भी आया. हालांकि ड्राइवर की इंसानियत मरने के सवाल पर सीएमओ ने कोई जवाब नहीं दिया.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुशीनगर जिले के तमकुही तहसील के दशहवा गांव निवासी आदित्य साहनी का 5 जनवरी को एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में इलाज के लिए लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने  घायल आदित्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. 

परिजनों ने मरीज जिला अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया. इसी दौरान एक और घायल युवक ने भी एंबुलेंस के लिए कॉल किया था. आदित्य के परिजनों ने बाहर खड़ी एंबुलेंस में घायल युवक को बैठा लिया. डॉक्टर ने घायल युवक के परिजनों से गांव का नाम पूछा और उसे बैठा लिया. 

बाद में एंबुलेंस ड्राइवर और कर्मचारी ने आधार कार्ड और पर्ची देखकर पता लगाया कि गलत व्यक्ति एंबुलेंस में सवार हो गया था. इसके बाद एंबुलेंस ड्राइवर वापस लेकर उसे दुदही सीएचसी पहुंचे. मौके पर मौजूद जहरुद्दीन अली ने इस घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दी. हालांकि बाद में दोनों घायलों को एंबुलेंस ड्राइवर ने जिला अस्पताल पहुंचाया था.

ये भी पढ़ें: शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, 5 मार्च को अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget