एक्सप्लोरर

Kushinagar News: कुशीनगर में हुए बवाल का असदुद्दीन ओवैसी के भाई से जुड़ा कनेक्शन, इस वजह से भिड़े थे दो समुदाय!

Kushinagar News: कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के गोला बाजार में बीते दिन ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद हिन्दू और मुस्लिम पक्ष की ओर से जमकर पथराव हुआ.

Kushinagar Clash: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बीते दिन ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दिन हुए विवाद में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. कसया नगर में निकले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकालते समय डीजे पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई का भाषण चलाया गया था, जिसके बाद दूसरी पक्ष के लोग भड़क गए और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इस पूरे विवाद की वजह ओवैसी भाईयों का एक पुराना भाषण बना था, इस खुलासे के बाद पुलिस की थ्योरी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. 

दरअसल कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के गोला बाजार में बीते दिन ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. इस झगड़े के दौरान अपनी जान बचाकर भागे युवक ने बताया है कि जुलूस के दौरान डीजे पर एआईएमआईएम चीफ असद्दुदीन ओवैसी और उनके भाई का भाषण को चलाया गया था, जिसमें उन्होंने 15 दिन पुलिस हटाने और मोहलत देने जैसी बातें कहीं थी. ओवैसी बंधु के इस भाषण का दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. इसके बाद जुलूस में शामिल युवकों ने उन्हें दौड़ा लिया.

ओवैसी भाईयों के भाषण की वजह से मचा बवाल

जुलूस में शामिल करीब डेढ़ सौ युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों को दौ़ड़ा दिया, जिसके बाद वो जान बचाते हुए गली की ओर भागने लगे. इसके बाद उन्होंने एक घर में पथराव भी किया. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस की थ्योरी पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसमें पुलिस ने इसे आपसी विवाद बताते हुए सच्चाई को छुपाने की कोशिश की थी, जबकि विवाद की असल वजह ओवैसी भाईयों का उकसाऊ भाषण था. 

पत्थरबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जुलूस के दौरान ओवैसी भाइयों का विवादित भाषण बजना और पुलिस द्वारा रोका न जाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. जिसे देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. 

मामले में 19 आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोला बाजार नामक जगह पर दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण दो पक्षों में वहां पर मारपीट हुई. पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की गई, इसमें तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया, अभी तक कुल 19 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Lok Sabha Election: यूपी में विनिंग फॉर्मूला बनाने में जुटी BJP, लोकसभा में CM योगी के इन मंत्रियों चला जा सकता है दांव
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget