एक्सप्लोरर

शादी की खुशियां मातम में बदली, DJ पर गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट, दुल्हन के भाई की मौत

UP News: कुशीनगर के पैकौली लाला गांव में शादी में डीजे पर भोजपुरी गाना बजाने को लेकर वर और वधू पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई. इस घटना में दुल्हन के एक भाई की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

Kushinagar News: कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली लाला गांव में शादी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट की घटना में दुल्हन के एक भाई की मौत हो गई और दूसरा जिंदगी और मौत के बीच हॉस्पिटल में जूझ रहा है. इस वारदात से वधू पक्ष के लोगों में नारजगी बनी हुई है.

इसके साथ ही दूल्हे पक्ष का एक अन्य युवक भी घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. एक छोटी सी गलती से घर पर आयोजित शादी का माहौल मातम में बदल गया. मारपीट की घटना में घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लाया गया. 

घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है
इनका प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. इलाज के दौरान दुल्हन के एक भाई अजय की मौत हो गई तथा दूसरा सत्यम हॉस्पिटल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है. इसके साथ ही दूल्हे पक्ष के एक युवक का भी इलाज चल रहा है.

मामले में CO कुंदन सिंह ने बताया है कि शादी में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. जांच में यह बात सामने आई है कि डीजे पर भोजपुरी गाना बजाने को लेकर लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. मारपीट की घटना में लड़के पक्ष के लोगों द्वारा लड़की पक्ष के लड़कों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया.

डीजे पर भोजपुरी गाना बजाने को लेकर बढ़ा विवाद
इस घटना में लड़की के दो भाई अजय पासवान और सत्यम तथा लड़के पक्ष रामा पासवान घायल हो गया. इलाज के दौरान अजय पासवान की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है. परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पैकौली लाला गांव निवासी लाल मोहन पासवान ने अपनी पुत्री की शादी रुद्रपुर जनपद देवरिया में तय की थी. कल देवरिया से बारात लालमोहन के घर आई थी. बारात में डीजे पर भोजपुरी गाना बजाने को लेकर वर पक्ष और वधू पक्ष में वाद-विवाद हुआ, जिसमें वर पक्ष के द्वारा वधु पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया.

इलाज के दौरान अजय पासवान की मौत
हमले में वधु पक्ष से तीन लोग अजय पासवान पुत्र लाल मोहन पासवान, सत्यम पुत्र लाल मोहन और रामा पासवान पुत्र हेचयी पासवान निवासी कुरैती थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया घायल हो गए. परिजनों द्वारा घायलों को इलाज हेतु सीएचसी सुकरौली ले जाया गया. जहां से उन्हे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान अजय पासवान की मृत्यु हो गई.

पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है. परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है. प्रकरण में आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

पुलिस ने क्या बोला? 
पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया है कि शादी में मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर तत्काल पहुंच गई. वहां पर तीन लोग घायल बताए गए, इलाज के दौरान एक युवक अजय की मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इस मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ: महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget