एक्सप्लोरर

राशिफल 28 जून, 2019: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के लोगों में क्या होते हैं गुण, जानिए आज का राशिफल

राशिफल 27 जून, 2019: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का अर्थ होता है, उत्तरार्ध का अपराजेय, सदा विजय पाने वाला। यानी लास्टमूवमेंट में विजय दिलाने वाला। कुछ विद्वानों ने यह भी कहा है की उत्तराषाढ़ा नक्षत्र ही वह क्षेत्र है, जहां पर देवताओं ने असुरों पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को जोड़ी मानना चाहिए। क्योंकि एक शुरुवात की विजय है दूसरी अंत की विजय। जानिए आज का राशिफल।

नई दिल्ली। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्म लेने वालों के अंदर कौन-कौन से गुण होते हैं। दरअसल, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति तीक्ष्ण बुद्धि और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। यह कठिन कार्य को भी अपने मस्तिष्क से सरल करने की क्षमता रखते हैं। इनके अंदर अछूते क्षेत्रों पर शोध करने की अद्भुत क्षमता होती है। यह लोग समाज के लिए कुछ नया करने का जज्बा रखते हैं। ये टीमवर्क में बहुत अच्छा कार्य करते हैं और अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं। साथ ही जानिए आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) मेष राशि (Aries Horoscope)

जो लोग मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उन्हें अपने काम से संंबंधित कोई गुड न्यूज मिल सकती है। फील्ड वर्क पर जो लोग हैं उन्हें भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। कार्य करने को लेकर दिमाग में नये-नये आइडिया आएंगे। इन आइडिया को भुनाना होगा, जो आपके कार्य को सरल बनाएंगे और सीनियर से प्रशंसा भी दिलावाएंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। सामूहिक भोज व सामूहिक विवाह में कुछ दान करने का मौका मिले तो अवश्य करें। लोगों से कनेक्ट हों और अपना सामाजिक दायरा बढ़ाने का प्रयास करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। सुविधाओं के चलते ग्राहक भी आकर्षित होंगे, जिससे आपको फायदा मिलेगा। अत्यधिक व्यस्तता के चलते यदि आपने ऑफिस से लम्बे समय से छुट्टी नहीं ली है तो आज छुट्टी लेकर अपने घरेलू कामों को निपटाने को प्राथमिकता देनी चाहिए। गैस्टिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। खाने में ऑयली व मसालेदार खाने से परहेज करें। खाने के बाद टहलना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

कपड़ों का व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा है। पुराने स्टॉक की जल्द बिक्री होगी। अपने स्टॉक को मेन्टेन रखें। ग्राहकों के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए, नये माल का आर्डर दें। विवाद होने की आशंका है। छोटी-छोटी बात को राई का पहाड़ बनाकर उनसे उलझें नहीं, अन्यथा विवाद ज्यादा बढ़ सकता है। इस समय बातों को इग्नोर करना ही अच्छा रहेगा। आज आपको घुटने से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको आर्थराइटिस की समस्या पहले से है तो उससे संबंधित दवाई खाना व व्यायाम करना न भूलें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

ऑफिस में अपने व्यवहार में सौम्यता रखें। सहकर्मियों से बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से वार्ता करें और अपने काम को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें। जिन लोगों की रुचि काव्य रचना में है उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यदि किसी कवि सम्मेलन या अन्य कार्यक्रम में जाने का मौका मिले तो पूरी तैयारी के साथ जाएं और अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतें। मां के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी भी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। पिछले कई दिनों से उनका रूटीन चेकअप अगर न हुआ हो तो आज कराएं। उनको आराम करने की सलाह दें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

कार्य को बेहतर बनाने के लिए आपको कार्य करने की टेक्निक पर ध्यान देना होगा। यदि कोई अनुभवी व्यक्ति कार्य करने के तरीके को लेकर टोकता है तो उससे आपको उचित मार्गदर्शन लेना चाहिए। अपना जन संपर्क बढ़ाने के लिए आपको सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। समाज को जागरूक करने के लिए कोई मुहिम चलानी चाहिए। जैसे स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, वृक्षारोपण आदि। सामाजिक नेटवर्क का बढ़ना ही आपकी प्रगति का सूचक है। जिन लोगों को शुगर की समस्या है उन्हें अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। शुगर का स्तर घट-बढ़ सकता है। यदि कोई दवा लेते हैं तो समय से लें, लापरवाही कतई न बरतें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज आप ऊर्जावान व प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे। आपका मन आनन्दित रहेगा। इन सबका उपयोग आपको अपने कर्मक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए करना होगा। आज सगे-संबंधियों एवं मित्रों की ओर से उपहार मिल सकता है। या फिर किसी को दिया धन जो कि आप भूल चुके हों, वह आपको प्राप्त हो सकता है। आज अपने पुण्यों को बढ़ाना है। अपनी क्षमतानुसार किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें। गरीब व असहाय लोगों के लिए खाने- पीने की व्यवस्था करा सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आपको विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है। धैर्य के साथ सामना करते हुए उस खराब समय को काटना है। आज का दिन नये कार्य प्रारम्भ करने के लिए शुभ है। अपनी रुचि का कार्य करना अच्छा रहेगा। यदि आज किसी प्रकार का धन लाभ हो तो उसको भविष्य के लिए संरक्षित कर सकते हैं। जानकार लोगों से सलाह लेकर किसी अच्छे प्लान में इंवेस्ट करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

समय है प्लानिंग करने का। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने कार्य को बढ़ाने के लिए नये प्लान और स्ट्रेटजी पर काम करना चाहिए। आज की गयी प्लानिंग आने वाले समय में मुनाफा देकर जाएगी। आप यदि घर खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिन रुक जाएं। इस बीच आपको घर की तलाश जारी रखनी है, सही समय आने पर उसको फाइनल कर सकते हैं। आज आपके मन में नकारात्मक विचार कुछ ज्यादा ही आएंगे, जिसे आपको त्यागना है और सकारात्मकता की ओर चलना है। आप कुछ ऐसे कार्य करें जो आपको बल दे।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज ऐसे कार्यों को महत्व देना है जिनको करने से आपको मानसिक शांति की अनुभूति हो और मन प्रसन्न रहे। परिस्थितियां यदि विपरीत चल रही हों तो मौन रहते हुए कार्यों को निपटाना है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बी.पी. शुगर की समस्या है तो जांच कराते रहें और खान-पान में परहेज करने को कहें। सड़क व सीढ़ियों पर संभलकर चलें क्योंकि आज चोट-चपेट लगने की आशंका है। पैतृक संपत्ति में लाभ मिल सकता है। यदि सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आपके द्वारा किये गये पिछले कार्य आज आपको यश प्रदान करेगें। जिससे कि आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नये कामों की जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जिसको प्रसन्नता के साथ ग्रहण करना चाहिए। गायन से जुड़े लोग यदि किसी कंपटीशन में भाग लेना चाहते हैं तो पूरी तैयारी के साथ जाएं। सफलता मिल सकती है। ऑफिस हो या घर आपको सभी जगह लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करना है। यदि कोई मदद मांगता है तो हर संभव प्रयास करें मदद करने के लिए । आपके इस अच्छे बर्ताव के कारण आपके शत्रु भी मित्र हो जाएंगे। शत्रुओं पर असली विजय प्राप्त उनका पतन करने में नहीं बल्कि उनको मित्र बनाने में है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) 

वाणी को नियंत्रित रखें। ग्रहों की स्थिति कटु वचन बोलने के लिए प्रेरित कर सकती है, लेकिन आपको संतुलित वाणी रखनी चाहिए। यदि आपका बच्चा कई दिनों से किसी चीज की डिमांड कर रहा है तो आज उसकी डिमांड पूरी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि डिमांड ऐसी न हो जो कि बच्चे पर प्रतिकूल प्रभाव डाले। यदि आप क्रेडिट कार्ड यूज़ करते हैं तो अनावश्यक रूप से खरीदारी न करें। आवश्यकता की वस्तुएं ही खरीदें। अन्यथा बाद में दिक्कत हो सकती है। अपव्यय करने से बचना है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन घर की साफ-सफाई करके सुसज्जित करने का है। महिलाएं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कबाड़ के रूप में नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर निकालें। पिता के सवालों का जवाब क्रोध में आकर न दें नहीं तो माहौल गरम हो सकता है। यदि आपको क्रोध आ रहा है तो उस पर नियंत्रण रखिये। जिन महिलाओं का वजन बढ़ रहा है वे उसको नियंत्रित करने का प्रयास करें अन्यथा वजन की अधिकता से असाध्य रोग हो सकते हैं। यदि आपको लग रहा है कि बिना कुछ खाए ही आपका वजन बढ़ रहा है तो डॉक्टर से सम्पर्क अवश्य करें।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget