एक्सप्लोरर

...तो इस वजह से शनि देव को चढ़ाया जाता है तेल, प्रचलित हैं ये कथाएं

शनिवार के दिन शनि देव पर तेल चढ़ाया जाता है और सरसों के तेल का ही दीपक भी जलाया जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि शनि देव को तेल क्यों चढ़ाया जाता है और कौन सी कथाएं प्रचलित हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। शनि देव को कर्मों का फल देना वाला माना गया है। कई लोग तो शनि देव की पूजा डर की वजह से करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है शनि देव न्‍याय के देवता हैं जो इंसान को उसके कर्म के हिसाब से फल देते हैं।

शनिवार के दिन शनि देव पर तेल चढ़ाया जाता है और सरसों के तेल का ही दीपक भी जलाया जाता है। अब मन में सवाल ये आता है कि तेल और शनि देव के बीच क्‍या संबंध है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि शनि देव को तेल क्यों चढ़ाया जाता है और कौन सी कथाएं प्रचलित हैं।

...तो इस वजह से शनि देव को चढ़ाया जाता है तेल, प्रचलित हैं ये कथाएं

पहली कथा रावण से जुड़ी है। रावण अपने अहंकार में चूर था और उसने अपने बल से सभी ग्रहों को बंदी बना लिया था। रावण का गुस्सा शनि देव पर भी टूटा और उसने शनि देव को भी बंधक बना लिया। इसी वक्त हनुमान जी प्रभु राम के दूत बनकर लंका गए हुए थे। रावण ने अहंकार में आकर हनुमान जी की पूंछ में आग लगवा दी थी। इसी बात से क्रोधित होकर हनुमान जी ने पूरी लंका जला दी।

लंका जल गई और सारे ग्रह आजाद हो गए लेकिन उल्‍टा लटका होने के कारण शनि देव के शरीर में भयंकर पीड़ा हो रही थी और वह दर्द से कराह रहे थे। शनि के दर्द को शांत करने के लिए हुनमान जी ने उनके शरीर पर तेल से मालिश की और शनि को दर्द से मुक्‍त किया था। उसी समय शनि ने कहा था कि जो भी व्‍यक्ति श्रद्धा भक्ति से मुझ पर तेल चढ़ाएगा उसे सारी समस्‍याओं से मुक्ति मिलेगी। तभी से शनि देव पर तेल चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई।

...तो इस वजह से शनि देव को चढ़ाया जाता है तेल, प्रचलित हैं ये कथाएं

दूसरी कथा शनि देव और हनुमान जी के युद्ध से जुड़ी है। इस कथा के अनुसार एक बार शनि देव को अपने बल और पराक्रम पर घमंड हो गया। शनि देव को इतना अहंकार हो गया कि वो हनुमान जी से युद्ध करने के लिए निकल पड़े। जब शनि देव हनुमान जी के पास पहुंचे तो देखा कि हनुमान एक शांत स्थान पर अपने स्वामी श्रीराम की भक्ति में लीन बैठे हैं।

...तो इस वजह से शनि देव को चढ़ाया जाता है तेल, प्रचलित हैं ये कथाएं

शनि देव ने उन्हें देखते ही युद्ध के लिए ललकारा। जब हनुमान जी ने शनि देव की ललकार सुनी तो वह उन्हें समझाने पहुंचे, लेकिन शनि देव ने कोई बात नहीं सुनी और युद्ध के लिए अड़े रहे। इसके बाद भगवान हनुमान जी और शनि देव के बीच घमासान युद्ध हुआ। युद्ध में शनि देव घायल हो गए जिसके कारण उनके शरीर में पीड़ा होने लगी। इसके बाद हनुमान जी ने शनि देव को तेल लगाने के लिए दिया, जिससे उनका पूरा दर्द गायब हो गया। शनि देव ने तब कहा कि जो मनुष्य मुझे सच्चे मन से तेल चढ़ाएगा, मैं उसकी सभी पीड़ा हर लूंगा और मनोकामनाएं पूरी करूंगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget