एक्सप्लोरर

UP Sunday Lockdown: बलिया की सड़कों पर पसरा सन्नाटा, बसों में कम दिखी यात्रियों की संख्या  

यूपी में रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन लगा हुआ है. राज्य सरकार ने 15 मई तक हर रविवार को लॉकडाउन लगाने का एलान किया है. बलिया में लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.  

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 35 घंटों के कोरोना कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर सन्नाटा है. जहां रोज हजारों की संख्या में लोग जरूरत की चीजों को खरीदने के लिए आते-जाते दिखाई देते थे, चहल-पहल नजर आती थी वहां आज दुकानें बंद हैं और सड़कों पर सन्नाटा है. उत्त रप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों का रैपिड एंटीजेंट टेस्ट किया जा रहा है. वहीं, कोरोना कर्फ्यू के कारण बस अड्डे पर और बसों में यात्रियों की संख्या भी कम दिखाई पड़ रही है. 

कम दिखे यात्री
जिलाधिकारी बलिया ने शासन के निर्देश पर 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू का आदेश जारी किया है. जिसके बाद रविवार को सड़कों पर सन्नाटा दिखाई पड़ रहा है. आवश्यक सामानों की दुकानों के अलावा सभी दुकानें बंद हैं और उनपर ताले लटके दिखाई दे रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस अड्डे पर भी सन्नाटा नजर आ रहा है. यात्रियों की संख्या भी बसों में या बस अड्डे पर कम ही दिखाई पड़ रही है. 

2 लोग मिले पॉजिटिव
हालांकि, बस स्टेशन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के लिए मेडिकल टीम लगाई गई है जो बाहर से आने वाले यात्रियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कर रही है. रैपिड एंटीजन टेस्ट करने वाली मेडिकल टीम के डॉक्टर की मानें तो बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है. कुल 44 यात्रियों का एंटीजेंट टेस्ट किया गया है जिसमें 2 यात्री पॉजिटिव मिले हैं. अन्य यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है.

मास्क पहनना है जरूरी
कोरोना गाइडलाइन्स के अनुसार बस के अंदर यात्रियों को मास्क पहनना जरूरी है. सेनेटाइजर की व्यवस्था भी की गई है और संक्रमण रोकने के लिए बसों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 

UP Coronavirus Update: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड 30596 नए केस, 129 मरीजों की हुई मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget