एक्सप्लोरर

शताब्दी समारोह के लिए 'टाइम कैप्सूल' तैयार कर रहा है AMU, कार्यक्रम पर लग सकता है कोरोना का ग्रहण

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर टाइम कैप्सूल रखने की तैयारी है. एएमयू की अपनी स्थापना के शताब्दी समारोह को भव्य तरीके से मनाने की योजना पर कोविड-19 का ग्रहण लगता नजर आ रहा है.

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) संस्थान के गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए एक 'टाइम कैप्सूल' तैयार कर रहा है. इसे आगामी दिसंबर में विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह के दौरान परिसर में जमीन के अंदर रखा जाएगा. एएमयू की अपनी स्थापना के शताब्दी समारोह को भव्य तरीके से मनाने की योजना पर कोविड-19 का ग्रहण लगता नजर आ रहा है लेकिन यह संस्थान अपने इतिहास को फिर से याद करने के लिए एक खास दस्तावेज तैयार कर रहा है.

खास स्टील से बना होगा कैप्सूल कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की तरफ से इस काम के लिए बनाई गई समिति के सदस्य राहत अबरार ने गुरुवार को बताया कि इस दस्तावेज को खास स्टील से बने कैप्सूल के अंदर रखकर उसे परिसर में एक निर्धारित स्थान पर स्थापित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह 'टाइम कैप्सूल' विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह का खास आकर्षण होगा. विद्यालय परिसर में 'टाइम कैप्सूल' को जमीन के अंदर रखने के इससे पहले भी कई दृष्टांत मिलते हैं.

17 दिसंबर 1920 को हुआ था उद्घाटन अबरार ने बताया कि एएमयू 9 सितंबर 1920 को इंपीरियल लेजिस्लेटिव असेंबली में एक विधेयक पारित किए जाने के साथ अस्तित्व में आया था. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का आधिकारिक उद्घाटन समारोह 17 दिसंबर 1920 को हुआ था.

पहले भी जमीन के अंदर रखा जा चुका है टाइम कैप्सूल एएमयू के आदि संस्थान यानी मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना 8 जनवरी 1877 को हुई थी और इसके उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड लिटन ने की थी. उस दिन भी ऐसा ही एक 'टाइम कैप्सूल' स्ट्रैची हॉल परिसर में जमीन के अंदर रखा गया था. उस कैप्सूल में भी मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और परिघटनाओं को रेखांकित करते दस्तावेज को रखा गया था.

कार्यक्रम की तस्वीरें शामिल हैं अबरार ने बताया कि 12 जनवरी 1877 के कॉलेज गजट में उस पूरे समारोह के विवरण को विस्तार से पेश किया गया है. उन्होंने बताया कि उसमें 'टाइम कैप्सूल' को जमीन के अंदर रखे जाने के कार्यक्रम की तस्वीरें भी शामिल हैं.

कोरोना का ग्रहण इस बीच, एएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर शाफे किदवई ने कहा कि विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह का आयोजन कई सप्ताह तक चलेगा, जिसमें भारत और विदेश से भी बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हालात अब भी चिंताजनक हैं और काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाले हफ्तों में हालात कैसा रूप लेते हैं. पूर्व में कुछ वीवीआईपी लोगों समेत बड़ी संख्या में मेहमानों के आने की संभावना थी लेकिन अब या तो इस कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ा दी जाएगी या फिर हालात के हिसाब से नया कार्यक्रम तय किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

सीएम योगी बोले- पूरी क्षमता के साथ कोविड-19 अस्पतालों को किया जाए संचालित, मृत्यु दर में लाई जाए कमी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी की रिंग मशीन की फोटो, जानें- क्यों है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget