एक्सप्लोरर

कमलेश तिवारी हत्याकांड: सामने आया आरोपी अशफाक का ऑडियो, सुनें- पत्नी और पिता से क्या हुई बात

एबीपी गंगा के पास हत्यारोपी अशफाक हुसैन और उसकी पत्नी व पिता के बीच हुई बातचीत का ऑडियो है, जिसमें वो हत्याकांड के बाद अहम खुलासे कर रहा है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। कमलेश तिवारी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी अशफाक और उसका साथी मोइनुद्दीन पठान लखनऊ में सरेंडर करना चाहते थे लेकिन गुजरात एटीएस के द्वारा अशफाक के परिवार पर बनाए गए दबाव के चलते दोनों ही हत्यारोपी खुद गुजरात पहुंच गए थे। यह खुलासा अशफाक हुसैन की 20 और 21 अक्टूबर की रात अपने परिवारवालों से हुई बातचीत में हुआ है।

एबीपी गंगा के पास हत्यारोपी अशफाक हुसैन और उसकी पत्नी व पिता के बीच हुई बातचीत का ऑडियो है, जिसमें वो हत्याकांड के बाद शाहजहांपुर से लखनऊ जाकर सरेंडर करने की बात कह रहा है। गुजरात एटीएस से बात हो जाने के भरोसे पर ही दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश छोड़र गुजरात पहुंच गए थे।

कमलेश तिवारी हत्याकांड: सामने आया आरोपी अशफाक का ऑडियो, सुनें- पत्नी और पिता से क्या हुई बात

नंबर डायल करने की आवाज

पत्नी....हेलो.. अशफाक....अस्सलाम वालेकुम पत्नी....वालेकुम सलाम। कहां हो मेरी जान! कहां हो?

अशफाक... हम लोग कल लखनऊ पहुंच जाएंगे..बराबर पप्पा को बोल दो।

पत्नी-अच्छा... प्लीज तुम यहां आ जाओ। वहां क्यों जा रहे हो।

अशफाक...वहां जाना पड़ेगा पत्नी।

पत्नी... हां ठीक है ना। तो हम यहां प्रोसेस करेंगे। हम सब करके रखे हैं। प्लीज यहां आ जाओ, ना।

अशफाक- पॉसिबल ही नहीं है।

पत्नी- क्यों नहीं है पॉसिबल? अशफाक...पप्पा?

पत्नी- हां पापा भी हैं, बात कराउं पापा से

अशफाक- हां देओ.

अशफाक... पप्पा?

अशफाक- अस्सलाम वालेकुम।

पिता... वालेकुम सलाम बेटा। बेटा कुछ भी कर अल्लाह हमारा अच्छा करेगा। तेरा भी अच्छा करेगा। यहां आ जा बेटा। यहां से बोल तो हम वहां लेने आ जाएंगे।

अशफाक... हम लोग अभी जा रहे हैं। शाहजहांपुर रुके हैं। यहां से हम लोग कल लखनऊ चले जाएंगे.

पिता- ना बेटा ना। वहां मत जाना। यह साइड आ जाओ। वो लोग बुलाएं है हमको। बेटा समझ तू बात को। हम जाके आए उनके वहां।

अशफाक- किसके वहां?

पापा- एसपी क्या बोलते हैं उसको एटीएस सब प्रोसीजर हो गई है। यहां आ जा। खाली बोले हैं यहां बुला लो उसको। हम जाकर आ गए हैं। बस तू कुछ भी करके यहां आ जा।

अशफाक- चलो

पिता- चालू रख

अशफाक- हेलो पत्नी- हां अशफाक- बाद में फोन करता हूँ

पत्नी-करोगे ना?

अशफाक- अरे यह दूसरे का फोन है

पत्नी- करोगे ना? लेकिन करना तुम फोन प्लीज!

अशफाक- हां। पक्का.. पक्का

पत्नी -तुम अच्छे हो?

अशफाक- हां।अल्लाह का शुक्र है।

पत्नी- हम लोग तुम्हारे साथ हैं, तुम किसी भी तरह यहां आ जाओ। आओगे ना?

अशफाक- बेफिक्र रहो.

पत्नी- आओगे ना?

अशफाक- हां ठीक है.

फोन कट जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget