एक्सप्लोरर

राम मंदिर के निर्माण पर पाकिस्तान ने दिया बेतुका बयान, इकबाल अंसारी और साधु-संतों ने दी तीखी प्रतिक्रिया

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर पाकिस्तान ने बेतुका बयान दिया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर बनने के फैसले की निंदा की है. वहीं, बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी और अयोध्या के साधु-संतों ने पाकिस्तान के रुख पर कड़ा एतराज जताया है.

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शुरू होने के बाद पाकिस्तान के द्वारा की गई राम मंदिर निर्माण की निंदा पर अयोध्या के संत और मुस्लिम पक्षकार दोनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने पाकिस्तान को हिदायत दी है कि पाकिस्तान भारत के अंदरूनी मामलों में दखल न दे. वहीं, संतो ने कहा कि पाकिस्तान का राम मंदिर को लेकर दखल देने का यही उद्देश्य है कि भारत में हिंदू और मुस्लिमों के बीच में खाई बनी रहे. साधु-संतों ने भारत सरकार से मांग की है कि अब कड़ी कार्रवाई कर करारा जवाब देना चाहिए. संतों ने पाकिस्तान से कहा है कि अब वह दिन दूर नहीं जब लाहौर में भव्य राम मंदिर बनेगा.

बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और सभी ने कोर्ट का सम्मान किया और पूरे हिंदुस्तान का मुस्लिम समाज पूर्ण रूप से संतुष्ट था और अदालत के निर्णय को माना. पाकिस्तान बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि के पर राजनीति न करे. यह हमारा अंदरूनी मामला है, इसमें पाकिस्तान दखल न दे. जो निर्णय आया वह हम सभी लोगों ने माना है. भारत के मुस्लिमों ने इसको स्वीकारा है. पाकिस्तान कौन होता है इस पर आपत्ति करने वाला. आज तक पाकिस्तान ने कोई भी अच्छा काम नहीं किया है, पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है. पाकिस्तान को चाहिए कि इसका इलाज खोजे, कोई अच्छा काम करे. पूरी दुनिया में आतंकवाद पाकिस्तान ने फैला रखा है.

वहीं, रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बटवारे के समय बहुत से ऐसे मंदिर थे जो पाकिस्तान में चले गए जिनको ध्वस्त कर दिया गया. अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है. भारत के बहुत से मुस्लिमों ने राम मंदिर का समर्थन किया है और सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले का भी समर्थन मुस्लिम समाज के लोगों ने किया है. हिंदुस्तान में हिंदू-मुसलमान के बीच में विवाद होता रहे इस उद्देश्य से राम मंदिर के मुद्दे को उठाया गया है, यह हमारे देश की बात है इसमें दखल देने की आवश्यकता पाकिस्तान को नहीं है. आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि पाकिस्तीन विश्व में आतंकवाद फैलाता है, बॉर्डर पर धोखे से हमला करके हमारे सैनिकों को मारता है. भारत सरकार से मांग करता हूं कि इनको सबक सिखाना चाहिए.

वहीं, सरयू जी की नित्य आरती करने वाले शशीकांत दास ने कहा कि राम मंदिर माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बनना शुरू हुआ है. राम हमारे आस्था के प्रतीक हैं और कभी भी हम अपने आराध्य का मंदिर बना सकते हैं, उसका जीर्णोद्धार करा सकते हैं. पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का अंदरूनी मामला है और इसमें पाकिस्तान हस्तक्षेप न करे. पाकिस्तान अपनी हैसियत में रहे. शशिकांत दास ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान में राम मंदिर बनकर तैयार होगा. पाकिस्तान भारत में हिंदू और मुस्लिमों के बीच में वैमनस्य पैदा करना चाहता है, लड़ाना चाहता है. हिंदू मुस्लिम के बीच जो भाईचारा है उसको खत्म करना चाहता है. पाकिस्तान भूल रहा है भारत में आपसी भाईचारा और प्रेम है और यहां का मुस्लिम भी यह चाहता है कि राम का भव्य मंदिर बन कर तैयार हो. पाकिस्तान अपने उद्देश्य में सफल नहीं होगा यहां पर हिंदू मुस्लिम में भाईचारा बना रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget