एक्सप्लोरर

know inside story why husband killed wife in Gorakhpur uttar Pradesh ann

पत्‍नी के चरित्र पर संदेह होने की वजह से गोरखपुर में पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चार दिन पहले बक्‍से में मिली महिला की लाश का सच सामने आ गया है. महिला के पति ने चरित्र पर संदेह होने पर प्रेस के वायर से गला घोंटकर हत्‍या कर दी थी. हत्या के बाद आरोपी ने अपने दोस्‍त की मदद से लाश को टिन के बक्‍से में रखकर पीपीगंज के गायघाट बंधे पर नरकट में लाकर फेंक दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बक्‍से में मिली लाश गोरखपुर में एक अक्‍टूबर को उस वक्‍त सनसनी फैल गई थी जब पीपीगंज के गायघाट बंधे पर ग्रामीणों ने टिन के बक्‍से में 40 वर्षीय महिला की लाश देखी. लाल रंग की मैक्‍सी पहनी महिला काफी हाई प्रोफाइल और शहर की रहने वाली लग रही थी. ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर आलाधिकारियों ने पड़ताल भी की. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्‍क्‍वायड ने भी सुराग की तलाश की. लेकिन, महिला की पहचान नहीं हो सकी थी.

हत्‍या की कड़ियां जुड़ती चली गईं पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो सुराग से हत्‍या की कड़ियां जुड़ती चली गईं. गोरखपुर के पुलिस लाइन्‍स के व्‍हाइट हाउस में घटना का खुलासा करते हुए सीओ कैम्पियरगंज राहुल भाटी ने बताया कि एक अक्‍टूबर को पीपीगंज के गायघाट रोहिन नदी के बंधे पर हत्‍या कर टिन के बक्‍से में अज्ञात महिला की लाश को बरामद किया गया था. इस मामले में पीपीगंज थाने में आईपीसी की धारा 302,201,34 के तहत मामला दर्ज कर किया गया. मृतका का पति मूलरूप से नौतनवां के रहने वाला विनय कुमार वर्मा (34) गोरखपुर के शाहपुर इलाके के गंगानगर बशारतपुर में किराए पर रहता है. शाहपुर थाने के मोड़ पर उसकी मोबाइल की शॉप है.

know inside story why husband killed wife in Gorakhpur uttar Pradesh ann

पुलिस को हुआ संदेह पुलिस ने बताया कि पति जब शाहपुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुंचा तभी संदेह के घेरे में आ गया. पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया. कड़ाई से पूछताछ की गई तो वो टूट गया. उसने पुलिस को बताया कि उसे पत्‍नी के चरित्र पर संदेह था. यही वजह है कि उसने प्रेस के वायर से गला घोंटकर उसकी हत्‍या कर दी. उसके बाद अपने दोस्‍त चिलुआताल थानाक्षेत्र के रामजानकी नगर के रहने वाले साहिल भारती को इसकी जानकारी दी और उसके साथ जाकर लाश को टिन के बक्‍से में रखकर ठिकाने लगा दिया.

यह भी पढ़ें:

गोरखपुर दंपति मर्डर केस में खुलासा, बकाये रुपये मांगने पर सोते हुये पति-पत्नी पर किया गया था घातक हमला

हाथरस कांड: पीड़ित परिवार ने कहा- सीबीआई नहीं सुप्रीम कोर्ट के जज से हो मामले की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget