एक्सप्लोरर

नये साल पर जानिये कैलेंडर का इतिहास, इन देशों में अलग अलग तिथि होती है नये साल की

नये साल पर कैलेंडर जरूर याद आता है। आखिर क्या है कैलेंडर का इतिहास। ग्रेगोरियन कैलेंडर दुनिया में क्यों है सबसे ज्यादा प्रचलित।

साल 2019 अपने आखिरी चरण में है। अब नया साल यानी 2020 लग जाएगा। ये ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोग इसी पद्धति का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि ग्रेगोरियन कैलेंडर अंग्रेजों की संस्कृति का हिस्सा है। अंग्रेजों ने दुनिया के ज्यादातर हिस्सों पर राज किया है, इसी वजह से ग्रेगोरियन कैलेंडर को प्राथमिकता दी जाती है। जिस तरह से अंग्रेजों के तिथि के गणना के लिए अलग कैलेंडर है ठीक उसी तरह हर देश में संस्कृति के अनुसार अलग-अलग कैलेंडर होते हैं। एक आकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कुल 96 तरह के कैलेंडर चलन में हैं। अपने देश भारत की बात की जाये तो यहां पर कुल 36 कैलेंडर थे, जिनमें से मात्र 12 कैलेंडर ही अब चलन में हैं। हम आपको बतातें हैं अलग अलग कैलेंडर और उनका इतिहास।

भारत में कैलेंडर का इतिहास भारत में कुल 12 कैलेंडर चलन में हैं, जिनमें सबसे ज्यादा प्रचलित शक संवत और संवत विक्रम है। संवत विक्रम के जनक सम्राट चंद्रगुप्त विक्रमादित्य माने जाते हैं। यह संवत 57 ईसा पूर्व उज्जयनी में शकों को पराजित करने की याद में शुरू किया गया था। इस कैलेंडर में कालगणना सूर्य और चंद्र के आधार पर की जाती है। बता दें कि इस कैलेंडर के अनुसार नया साल चैत्र माह के शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र के साथ प्रारंभ होता है।

शक संवत शक संवत भारत सरकार का राष्ट्रीय संवत है। यह संवत 78 ई में शुरू हुआ था। 22 मार्च 1957 को भारत सरकार ने मामूली फेरबदल कर शक संवत को राष्ट्रीय संवत के रूप में अपनाया। इस संवत के अनुसार भी प्रथम माह चैत्र और अंतिम माह फाल्गुन होता है।

हिजरी हिजरी कैलेंडर इस्लाम धर्म के संस्कृति का हिस्सा है। इस कैलेंडर में कालगणना चंद्रमा के आधार पर की जाती है। हिजरी कैलेंडर की शरुआत 62 ई में पैगंबर मोहम्मद के मक्का से मदीना जाने यानी हिजरत करने के दिन हुई। इस कैलेंडर के अनुसार मोहर्रम माह के पहले दिन नया साल मनाया जाता है।

भारत के वो कैलेंडर जो अब चलन में नहीं कृष्ण संवत, स्वयंभू मनु संवत्सर, युधिष्ठिर संवत, सप्तऋषि संवत, ध्रुव संवत, गुप्त संवत, कश्यप संवत, क्रोंच संवत, वैवस्वत मनु संवत, कार्तिकेय संवत, वैवस्वत यम संवत, इक्क्षवाकु संवत, परशुराम संवत, लौकिकध्रुव संवत, जयाभ्युद संवत, भटाब्ध संवत (आर्य भट्ट), जैन युधिष्ठिर शकसंवत, शिशुनाग संवत, नंद शक, क्षुद्रक संवत, चाहमान शक, श्रीहर्ष शक, शालिवाहन शक, वल्भिभंग संवत, कल्चुरी या चेदी शक।

दुनिया में अलग-अलग तारीखों पर नया साल श्रीलंका के सिंहली और तमिल हिंदू 13-14 अप्रैल को अपने लोगों के साथ नए साल का जश्न मनाते हैं। वहीं कंबोडिया और वियतनाम में एक विशेष समुदाय के लोग 13 से 15 अप्रैल के बीच नया साल मनाते हैं। नए साल के अवसर पर ये लोग शुद्धि समारोह में भाग लेते हैं और धार्मिक स्थानों पर जाते हैं। म्यांमार में भी नया साल 13 से 16 अप्रैल के बीच मनाया जाता है। यहां नए साल के उत्सव को तिजान कहते हैं, जो तीन दिन चलता है। रूस, मैसेडोनिया, सर्बिया और यूक्रेन में पूर्वी रूढ़िवादी चर्च के लोग ग्रेगोरियन न्यू ईयर की तरह जूलियन न्यू ईयर 14 जनवरी को मनाते हैं।

अन्य देशों में नया साल चीन का कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है। यहां हर साल 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच अलग-अलग तारीखों पर नया साल मनाया जाता है। चीन में नए साल के लिए आधिकारिक तौर पर सात दिनों की छुट्टियां होती है। वहीं इथियोपिया में 12 सितंबर को नया साल मनाया जाता है। उत्तरी इराक, उत्तर-पूर्वी सीरिया, दक्षिण-पूर्वी तुर्की और उत्तर-पश्चिमी ईरान में 1 अप्रैल को नया साल मनाया जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget