एक्सप्लोरर

अयोध्या में है ये अनोखा 'रामनामी वृक्ष', इस पेड़ की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप, उभर आता है राम का नाम

अयोध्या में स्थित 'रामनामी वृक्ष' लोगों में श्रद्धा और आस्था का केंद्र बन गया है। यहां लोग इस वृक्ष की पूजा करने आते हैं। हर साल यहां अमावस्या पर मेला भी लगता है।

अयोध्या, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। इसे लेकर अयोध्या के कुंड, घाट सहित अन्य सभी स्थलों के सौंदर्यीकरण पर वृहद योजना के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।

विश्व हिंदू परिषद व संतों ने अयोध्या में स्थित श्रीराम नाम अंकित दुर्लभ वृक्ष के संरक्षण की मांग उठाई है। इस पेड़ को लोग रामनामी पेड़ के नाम से भी जानते हैं। आसपास के लोगों का दावा है कि बड़े लंबे समय से यह पेड़ यहां पर है और उसपर अपने आप राम नाम शब्द उभर जाता है

राम से बड़ा राम का नाम इसी को चरितार्थ करते हुए अयोध्या की पवित्र भूमि पर कदम प्रजाति का एक ऐसा चमत्कारी वृक्ष है जिसकी डालियों और टहनियों पर भगवान राम का नाम अंकित है। राम की नगरी अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र की पावन परिधि में स्थित यह वृक्ष लोगों की आस्था का केंद्र है और स्थानीय लोग इस वृक्ष की पूजा-अर्चना करते हैं।

अयोध्या में है ये अनोखा 'रामनामी वृक्ष', इस पेड़ की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप, उभर आता है राम का नाम

अयोध्या से सटे ग्रामीण क्षेत्र भीखी का पुरवा से कुछ दूरी पर गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर मुख्य सड़क मार्ग से किनारे मौजूद गांव तकपुरा पूरे निरंकार के एक खेत में मौजूद इस वृक्ष के बारे में आसपास के लोग अच्छी प्रकार से जानते हैं और इसे रामनामी वृक्ष कहकर पुकारा जाता है। कदम प्रजाति के इस वृक्ष की जड़ और डालियों पर भगवान राम का नाम प्राकृतिक रुप से अंकित है और समय के साथ-साथ राम नाम की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

स्थानिय लोगों के अनुसार दशकों पहले इस वृक्ष पर भगवान राम का नाम लिखा हुआ देखा गया धीरे-धीरे ये संख्या बढ़ती चली गई और आज भी बढ़ती जा रही है। जब आसपास के लोगों को राम नाम के इस चमत्कार का पता चला तो उन्होंने इस वृक्ष को आस्था के रूप से देखना शुरू किया और इसकी नित्य पूजा अर्चना आरंभ कर दी। वर्ष में एक बार इस वृक्ष के पास मेला लगता है।

यंहा पर नियुक्त पुजारी वृक्ष की पूजा करते हैं इसके अतिरिक्त पितृ विसर्जन के दिन भी इस वृक्ष के नीचे मेले का आयोजन होता है। मान्यता है की जो व्यक्ति इस वृक्ष की पूजा करता है उसके सभी शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्ट दूर हो जाते हैं और वे सुखी जीवन यापन करता है।

अयोध्या में है ये अनोखा 'रामनामी वृक्ष', इस पेड़ की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप, उभर आता है राम का नाम

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने रामनामी वृक्ष के संरक्षण की मांग सरकार से की है। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में दार्शनिक स्थलों का संरक्षण किया जा रहा है उसी तर्ज पर इस पेड़ का भी संरक्षण होना चाहिए। इस पर शोध होना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को इस वृक्ष के बारे में पता होना चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर लौटी SIT, 6 दिन में 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, क्या कुछ मिला?
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच कर लौटी SIT, 6 दिन में 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, क्या कुछ मिला?
AI बेस्ड मॉनिटरिंग, CCTV और पुलिस का कड़ा पहरा, NEET एग्जाम को लेकर ऐसे हैं सुरक्षा के इंतजाम
AI बेस्ड मॉनिटरिंग, CCTV और पुलिस का कड़ा पहरा, NEET एग्जाम को लेकर ऐसे हैं सुरक्षा के इंतजाम
NEET UG 2026 Re Exam: उधम सिंह नगर में बनाए गए 5 परीक्षा केंद्र, 2528 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
उधम सिंह नगर में नीट 2026 के लिए बनाए गए 5 परीक्षा केंद्र, 2528 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
Ghaziabad News: बिल्डिंग के लड़के ने की रेप की कोशिश, बचने के लिए पहली मंजिल से गिरी नाबालिग
गाजियाबाद: बिल्डिंग के लड़के ने की रेप की कोशिश, बचने के लिए पहली मंजिल से गिरी नाबालिग

वीडियोज

BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Ram Mandir Donation Scam | Chanda Chori | Sandeep Chaudhary: रामलला के खजाने पर किसने मारी सेंध?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री
अजमेर: NEET एग्जाम सेंटर पर बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका, हंगामे के बाद फिर ऐसे मिली एंट्री
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर बहुत बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ICC, चौंकाने वाला अपडेट सामने आया
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
International Yoga Day 2026: 'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
Viral Video : ये तो अत्याचार है... वीडियो देखकर टूट जाएगा समोसा लवर्स का दिल, तलने के बजाय पेंट किया जा रहा
ये तो अत्याचार है... वीडियो देखकर टूट जाएगा समोसा लवर्स का दिल, तलने के बजाय पेंट किया जा रहा
Father's Day 2026: कहीं 5 दिसंबर तो कहीं सितंबर, दुनियाभर में इन अनोखे तरीकों से मनाते हैं फादर्स डे
कहीं 5 दिसंबर तो कहीं सितंबर, दुनियाभर में इन अनोखे तरीकों से मनाते हैं फादर्स डे
Embed widget