एक्सप्लोरर

अमेठी से टिकट पर पहली बार बोले केएल शर्मा, स्मृति ईरानी को दी चुनौती

Amethi Lok Sabha Seat से Congress ने केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. यहां उनका मुकाबला Smriti Irani से होगा.

KL Sharma Amethi: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने बतौर प्रत्याशी पहली प्रतिक्रिया दी है. शर्मा ने कहा है कि मैं गांधी परिवार के फैसले का पालन करूंगा. अंग्रेजी वेबसाइट CNN-News18 के मुताबिक केएल शर्मा ने कहा कि मैं गांधी परिवार के फैसले का सम्मान करता हूं. मैं कहीं से भी कमजोर प्रत्याशी नहीं हूं. उन्होंने कहा कि मैं स्मृति ईरानी से ज्यादा अमेठी को जानता हूं.

के एल शर्मा ने कहा कि मैं बीते 40 सालों से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सभी का धन्यवाद.  अमेठी लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता केएल शर्मा ने कहा 'मैं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.मैं बहुत मेहनत करूंगा.  राहुल गांधी के रायबरेली से लड़ने पर केएल शर्मा ने कहा कि वह मैदान से भागने वाले व्यक्ति नहीं हैं. वोट पर कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता. मैं आज प्रियंका गांधी से मिलूंगा.'

अमेठी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता केएल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने अपने खून पसीने से सींची धरती पर मुझ जैसे कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया ये कर्ज मैं कभी नहीं उतार पाउंगा. राहुल जी का परिवार अमेठी इस बार विश्वास दिलाता है की अब गलती नहीं करेगा, कांग्रेस जीतेगी.

'वो 52-53 साल की हो गईं लेकिन...' BJP प्रत्याशी दिनेश सिंह का प्रियंका गांधी पर विवादित बयान

इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को अमेठी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है. शर्मा  आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सात चरण के आम चुनाव के पांचवें चरण में दोनों सीटों पर 20 मई को मतदान होगा. कई दिनों से चल रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए पार्टी ने शुक्रवार तड़के दोनों सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget