एक्सप्लोरर

'भाजपा के संवेदनशील रिकॉर्ड...', अखिलेश यादव ने ADR का डेटा शेयर कर BJP को घेरा

Akhilesh Yadav On BJP: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा "बीजेपी की काल में छुट्टा पशुओं से सबसे अधिक हुई है, तो वहीं पुलिस कस्टडी में मौत का रिकॉर्ड भी सबसे अधिक बीजेपी काल में बना है."

UP News: समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने गुरुवार (22 अगस्त) को बीजेपी को कई मुद्दों पर घेरा है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एडीआर रिपोर्ट का डेटा शेयर कर बीजेपी पर तंज कसा है. सपा चीफ ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में बीजेपी के कई सांसद और विधायक शामिल हैं. उन्होंने इसका बाकायदा लिस्ट भी शेयर किया है और कहा है कि ये हैं बीजेपी की तरफ से बनाए गए कुछ संवेदनशील रिकॉर्ड.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आज एक लिस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. अखिलेश यादव की तरफ से महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में बीजेपी के 54 सांसद और विधायक शामिल होने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनावी घपलों का रिकॉर्ड कैमरे के सामने बनाया है.

भाजपा द्वारा बनाए गये कुछ संवेदनशील रिकार्ड:

- महिलाओं के ऊपर घोषित रूप से अत्याचार करनेवाले 54 सासंद/विधायक भाजपा से हैं
- ⁠चुनावी घपलों की सबसे शर्मनाक घटना का रिकॉर्ड भाजपा ने कैमरे के सामने बनाया
- ⁠सबसे अधिक पेपर लीक का रिकॉर्ड भाजपा के शासनकाल में बना
- ⁠सबसे अधिक… pic.twitter.com/5EAP2lpHfH

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 22, 2024

">

अखिलेश यादव का बीजेपी पर वार 

सपा चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, ''बीजेपी के शासनकाल में ⁠सबसे अधिक पेपर लीक का रिकॉर्ड बना है. सबसे अधिक झूठे मुकदमे थोपे गए हैं. भाजपाइयों ने अपने ऊपर लगे सच्चे मुकदमे वापस लिए. यूपी के बीजेपी के मुख्यमंत्री के आवास पर सबसे अधिक आत्मदाह के प्रयास हुए हैं. बुलडोजर से सबसे अधिक घर-दुकान तोड़े गए.''

इन मुद्दों पर बीजेपी को घेरा 

अखिलेश यादव ने कहा, ''बीजेपी की काल में छुट्टा पशुओं से सबसे अधिक हुई है. तो वहीं पुलिस कस्टडी में मौत का रिकॉर्ड भी सबसे अधिक बीजेपी काल में बना है. ⁠सबसे कम समय में सबसे ज्यादा आरक्षण विरोधी कानून बीजेपी ने लाने की साजिश की है. ⁠सबसे बड़ा आरक्षण घोटाला (69000 शिक्षक भर्ती में) बीजेपी के समय में हुआ है.'' 

सपा चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाए आरोप

सपा चीफ अखिलेश यादव ने आगे कहा, ''बीजेपी ने खिलाड़ियों के उत्पीड़न का भी अलिखित रिकॉर्ड बनाया है. बीजेपी ने सबसे ज्यादा चलती हुई, निर्वाचित सरकारें तोड़ी. किसानों की हत्या और आत्महत्या का रिकॉर्ड बना है. बेरोजगारी का अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया है. बीजेपी ने महंगाई के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं.''

बीजेपी ने बनाया नकारात्मक राजनीति में रिकॉर्ड?

सपा चीफ और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने सबसे कम समय में सबसे अधिक कानून वापस लेने का हालिया रिकॉर्ड बनाया है. ⁠हर निर्माण में बिल्डिंग लीक होने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नकारात्मक राजनीति का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. बीजेपी ने अविश्वास और भय की नफरत भरी राजनीति से देश के सौहार्द को ऐतिहासिक क्षति पहुंचाने का भी निंदनीय रिकॉर्ड बनाया है.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे हैं तो पढ़ें ये जरूरी खबर, इस बार क्या है खास तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget