एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: इलाज में लापरवाही से मौत! किसान यूनियन ने किया अस्पताल का घेराव, पहुंचे CMO

Ghaziabad News: मुजफ्फरनगर के रहने वाले 35 साल के उज्जवल को 26 मई को हर्निया के ऑपरेशन के लिए एडमिट किया गया था. ऑपरेशन के बाद 2 जून की सुबह 1:31 पर उज्जवल की मौत हो गई थी.

UP News: गाजियाबाद में एक बार फिर सोमवार को कौशांबी स्थित यशोदा सुपर हॉस्पिटल का किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया गया. इन लोगों का आरोप है की उनके परिवार के लड़के के गलत इलाज से उसकी मौत हो गई. परिजनों ने 2 जून को भी अस्पताल का घेराव किया था. घेराव के दौरान मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. स्थिति को संभालने के लिए एसीपी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौजूद है.

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना कौशांबी स्थित यशोदा सुपर अस्पताल का मुजफ्फरनगर से आए लोगों ने घेराव किया. दरअसल मुजफ्फरनगर के रहने वाले 35 साल के उज्जवल को 26 मई को हर्निया के ऑपरेशन के लिए एडमिट किया गया था. ऑपरेशन के बाद 2 जून की सुबह 1:31 पर उज्जवल की मौत हो गई थी. उसी दिन 2 जून को स्थानीय लोगों ने अस्पताल का घेराव किया था. पुलिस ने उज्ज्वल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा प्रिजर्व किया गया था. उज्जवल मुजफ्फरनगर का रहने वाला था. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत समेत भारतीय किसान यूनियन के अन्य लोग और परिजनों ने सोमवार को फिर अस्पताल का घेराव किया. उनकी मांग थी कि उनको इंसाफ मिले.

सीएमओ समझाने पहुंचे मौके पर

इस दौरान मौके पर गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष मोहन भी पहुंचे. वह हाथ जोड़कर घेराव करने वाले लोगों से मिले. साथ ही हालात न बिगड़े इस के लिए एसीपी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौजूद है. 2 जून को अस्पताल का भी सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण आया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि मरीज की जितनी मदद हो सकती थी जान बचाने के जितने संभव प्रयास हो सकते थे और जो इलाज हो सकता था वह किया गया. लेकिन परिवार वाले अस्पताल प्रबंधन से संतुष्ट नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget