एक्सप्लोरर

Kisan Mahapanchayat: फिरोजाबाद के इमलिया में होगी किसान महापंचायत, नोएडा में हुई तैयारियों को लेकर बैठक

Kisan Mahapanchayat in Firozabad: फिरोजाबाद में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर ग्रेटर नोएडा में बैठक हुई. इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने सरकार से की जाने वाली मांग पर चर्चा की.

ग्रेटर नोएडा: फिरोजाबाद इमलिया में भारतीय किसान यूनियन( भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के आह्वान पर 3 अक्टूबर को महापंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमे लाखों की संख्या में किसानों के आने की संभावना जताई जा रही है. जिसकी तैयारी गौतमबुद्धनगर में ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चल रही है, और हजारों की संख्या में किसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इस महापंचायत में शामिल होने पहुंचेंगे. 

फिरोजाबाद में होगी महापंचायत

फिरोजाबाद के इमलिया में 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे किसानों की महापंचायत बुलाई गई है. इस महापंचायत में किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाया जायेगा. जिसमें दो मांगे सबसे अहम होंगी, पहली किसान आयोग के गठन की मांग और दूसरी किसानों की कर्ज माफी हो. 

इस महापंचायत का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह करेंगे. उनके आह्वान पर ही है महापंचायत बुलाई गई है. इस महापंचायत में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि कई राज्यों से किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि, इस महापंचायत में सरकार के मंत्री व पदाधिकारी भी शिरकत कर सकते हैं, जिन के आगमन की सुगबुगाहट से हेलीपैड तैयार किया जा रहा है. 

सरकार के मंत्री भी हो सकते हैं शामिल 

क्योंकि भारतीय किसान यूनियन भानु का मानना है कि, सरकार से लड़कर किसी समस्या का हल नहीं किया जा सकता, बल्कि सरकार से बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकाला जा सकता है और यही वजह है कि, भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को महापंचायत के लिए आमंत्रित किया है, ताकि खुले मंच पर सरकार और किसानों की वार्तालाप हो जिससे किसानों की समस्याओं का निदान हो सके. 

नोएडा में हुई बैठक

नोएडा में भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों और नेताओं ने बैठक कर कल महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तय की. साथ ही एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान अपनी तैयारियों के बारे में भी बताया, कि कितनी वस्तुएं और गाड़ियों का काफिला इस महापंचायत में शामिल होने के लिए जाएगा. 

सुबह 8 बजे सभी गाड़ियां और बस जेवर टोल पर इकट्ठा होगी और वहीं से यह काफिला महापंचायत के लिए 8:30 बजे रवाना होगा. इस काफिले में हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे जो इस महापंचायत के लिए रवाना होंगे. 

ये भी पढ़ें.

Mahant Narendra Giri Death: महंत नरेंद्र गिरी का कार हादसा भी सीबीआई जांच के दायरे में, जुलाई में हुआ था एक्सीडेंट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget