एक्सप्लोरर

हिंदवली ख्वाजा के उर्स में महोबा से अजमेर भेजी गई चादर, दिखी देश-भक्ति की झलक

हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स मुबारक के मौके पर शहर की चिश्तिया कमेटी द्वारा अजमेर चादर भेजी गई है. तिरंगा झड़ा लेकर निकले मुस्लिम युवा नारे तकबीर की सदाओं के साथ चादर में शामिल हुए.

Khwaja Moinuddin 813th Urs: उत्तर प्रदेश के महोबा में हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स मुबारक के मौके पर शहर की चिश्तिया कमेटी द्वारा अजमेर चादर भेजी गई है. पुरानी परम्परा निभाते हुए शहर में भव्य आयोजन कर चादर निकाली गई. जिसमें फातिहा और लंगर का एहतमाम किया. हाथों में तिरंगा झड़ा लेकर निकले मुस्लिम युवा नारे तकबीर की सदाओं के साथ चादर में शामिल हुए. चादर निकासी में दीनी के साथ-साथ देशभक्ति की भी झलक देखने को मिली है.
 
राजस्थान के अजमेर में प्रसिद्ध सूफी संत हिंदल वली हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स मुबारक छठी के मौके पर महोबा जनपद से मुस्लिम युवाओं द्वारा चादर भेजी जा रही है. इस चादर को भेजने से पहले चिश्तिया कमेटी द्वारा शहर के कसौटीटोरी इलाके से चादर की निकासी की गई. चिश्तिया कमेटी के अगुवाई कर रहे मुहम्मद सलीम और सभासद मोनू के नेतृत्व में भव्य चादर निकासी का आयोजन किया गया. छठी की फातिहा के बाद लंगर वितरित किया गया. जिसके बाद मुख्य बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक, तहसील चौराहा से होते हुए चादर देर रात अपने मुकाम कसौराटोरी पहुंची, जहां दीनी कलाम का आयोजन हुआ.

इस्लामी परचम के साथ दिखी देश-भक्ति की झलक
शहर में हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती की निकाली गई चादर में बैंड,बाजे, डीजे के साथ बड़ी संख्या में ख्वाजा के दीवाने हाथों में इस्लामी परचम के साथ-साथ देश का तिरंगा झंडा लेकर भी निकले है. हाथों में ख्याजा की चादर पकड़े मुसलमान "हिंद के राजा ख्वाजा" के नारे लगाते हुए निकले यही नहीं डीजे पर बजते नातिया कलाम और कब्बाली पर मुस्लिम युवा झूमते दिखाई दिए. पूरी शान ओ शौकत से निकली चादर में मुस्लिम युवा इस्लामी लिवास में शामिल हुए. निकाली गई चादर का जगह-जगह फूल बरसाकर इस्तकबाल किया है. जिस ओर से चादर निकली वहां लोगो ने अकीदत से चादर को चूमकर अपना सलाम ख्वाजा गरीब नवाज तक पहुंचाकर मनोकामना भी है.

चादर निकासी में भव्य आयोजन में शहर कोतवाली पुलिस की व्यापक व्यवस्था देखने को मिली. शहर कोतवाल अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद रहे. अकीदत और एहतराम के साथ निकाली गई चादर अपने मुकाम पर पहुंची जहां ख्वाजा गरीब नवाज की जीवनी पर मौजूद उलमाओं ने प्रकाश डाला और उनसे जुड़े नातिया कलाम पेश किए गए. चिश्तिया कमेटी के मुहम्मद सलीम और सभासद मोनू ने बताया कि ये आयोजन वर्षों से चला आ रहा है. जिसमें छठी के मौके पर महोबा के मुसलमान ख्वाजा के आस्ताने पर अपनी चादर ले जाकर हाजरी देते है जहां सारे जहान में इंसानियत और देश में अमन की भी दुआ की जाती है. कल ये चादर अजमेर के लिए रवाना होगी.

ये भी पढ़ें: मौलाना ने महाकुंभ की जमीन को बताया वक्फ की संपत्ति तो भड़के मोहम्मद यासीन, कहा- 'ये कोरी बकवास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget