एक्सप्लोरर

Khatima: बाघ के हमले में दो ग्रामीणों की मौत के बाद दहशत का माहौल, घर छोड़कर पलायन कर रहे लोग, वन विभाग के हाथ खाली

Uttarakhand में Khatima के सुरई वन रेंज में बाघ के हमले में 2 ग्रामीणों की मौत के बाद दहशत का माहौल है. कई परिवार घरों में ताला लगाकर पलायन कर चुके हैं. बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं.

उत्तराखंड में खटीमा के यूपी सीमा से लगे सुरई वन रेंज में बाघ द्वारा लगातार दो ग्रामीणों को हमला कर मारे जाने की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है. ग्रामीण घरों पर ताला लगाकर गांव छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं. वहीं वन विभाग (Uttarakhand forest department) की कई टीमें लगातार वन क्षेत्र में गश्त कर रही हैं. ड्रोन और कैमरा ट्रैपिंग के द्वारा बाघ पर नजर रखी जा रही है. सुरई वन क्षेत्र के अंतर्गत सीमांत गांव झाऊपरसा बगुलिया में आदमखोर बाघ को पकड़ने में वन विभाग को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है. 

पकड़ने का प्रयास किया जा रहा
उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर वन विभाग की टीम बाघ द्वारा ग्रामीण को मारे जाने की घटना के बाद से ही क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है. बाघ को पकड़ने के लिए घटना क्षेत्र में ही पिजड़ा लगा दिया गया है. साथ ही ड्रोन और कैमरा ट्रैप आदि के माध्यम से लगातार बाघ की लोकेशन खंगाली जा रही है लेकिन बाघ की अभी तक कोई भी लोकेशन नहीं मिल पाई है. 

Rajya Sabha Election: यूपी में अब राज्यसभा के लिए नहीं होगा चुनाव, यहां जानें क्या है वजह

चारो तरफ डर का माहौल
वहीं 13 मई और 25 मई को बाघ के हमले में हुई 2 ग्रामीणों की मौत के बाद से ही ग्रामीणों में भारी दहशत और भय का माहौल है. कई परिवार अपने घरों में ताला लगाकर घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं. वहीं घटनास्थल के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी भय के माहौल से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं. बाघ के दहशत और भय से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि बाघ आदमखोर हो चुका है और घटना के बाद से ही क्षेत्र में लगातार खौफ बना हुआ है. ग्रामीण  वन विभाग से लगातार आदमखोर हो चुके बाघ को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं. .

वन अधिकारी ने क्या बताया
वहीं सुरई वन रेंज अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि, वन कर्मियों की अलग-अलग टीमों द्वारा दिन-रात क्षेत्र में गश्त किया जा रहा है. ग्रामीणों को जंगल और डैम क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी गई है. उन्होंने कहा कि ड्रोन और कैमरा ट्रैप के माध्यम से बाघ की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. वन रेंज अधिकारी ने जल्दी ही सफलता मिलने की उम्मीद जताई है.

Rakesh Tikait News: ज्ञानवापी पर बीजेपी की लाइन पर राकेश टिकैत, कहा- 'जिसका जो माल है उसे वापस कर देना चाहिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget