एक्सप्लोरर

Khatauli By Election: शांतिपूर्ण हुआ मतदान, संवेदनशील जगहों पर थी विशेष नजर- डीआईजी सहारनपुर रेंज

UP News: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मतदान शाम 6 समाप्त हो गया. डीआईजी सुधीर कुमार ने सभी इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान होने की बात कही.

Khatauli By Poll: मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मतदान शाम 6 समाप्त हो गया. इस दौरान डीआईजी सहारनपुर रेंज सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि माहौल बहुत ही शांतिपूर्ण रहा. लोगों ने सुरक्षा के साथ निर्भीक होकर मतदान किया. डीआईजी सुधीर कुमार ने कहा कि सारी व्यवस्थाओं के बीच महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में मतदान किया. साथ ही कहा कि अकेली-अकेली महिलाएं बच्चों के साथ मतदान केंद्र गई और मतदान करने के बाद आराम से निर्भीक होकर वापस लौटी. उन्होंने कहा कि यह एक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का प्रमाण है. हमने लगातार मोबाइलटी को बनाए रखा जहां-जहां संवेदनशील स्थान थे, उन पर पुलिस पिकेट मौजूद रहा और लगातार यह प्रयास किया गया कि निष्पक्ष और निर्भीक होकर पारदर्शी मतदान को अंजाम दिया जा सके.

पुलिस पर लगे आरोपों का दिया जवाब

गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के आरोप के सवाल पर डीआईजी सुधीर कुमार ने कहा कि मैं भी बहुत सारे पोलिंग बूथ पर घुमा हूं. वहां लोगों से बातचीत भी की, पोलिंग एजेंट से भी बातचीत की गई. उन्होंने कहा कि लगातार मीडियाकर्मी भी फील्ड पर सक्रिय रहे. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी मतदाता ने मौके पर कोई शिकायत की हो कि उसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है और उसे कहीं ना जाने दिया जा रहा हो. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पॉलीटिकल पार्टीज अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए बहुत सारे आरोप लगाते हैं. ताकि ध्यान भटक सके और वह अपना काम कर सकें.

डीआईजी सहारनपुर रेंज सुधीर कुमार ने पूरी व्यवस्था के लिए मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी विनय जायसवाल को बधाई दी. साथ ही कहा कि हमारे जिले के दोनों अधिकारियों ने इस तरह का चक्रव्यूह रचा की जनता के बीच लगातार मोबिलिटी बनी रही. हर दो-तीन मिनट के बाद जनता के बीच कोई ना कोई ऑफिसर पोलिंग सेंटर पहुंचता रहा. संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे किसी को भी किसी मतदाता को कुछ करने की हिम्मत नहीं हुई.

Rampur Bypoll: बीजेपी प्रत्याशी ने तंजीन फातिमा को बताया 'मां' तो भड़के अब्दुल्ला आजम, जानिए क्या कहा?

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget