एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने खैर सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, इस युवा चेहरे पर लगाया दांव

UP By Election 2024: अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट सुरक्षित होने के बावजूद यहां जाट वोट निर्णायक भूमिका में रहते हैं, इस सीट पर बीजेपी के अनूप प्रधान विधायक बने थे जो अब हाथरस से सांसद हैं.

Khair Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर सुरेंद्र दिलेर को टिकट दिया है. सुरेंद्र दिलेर पूर्व बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर के बेटे हैं, सुरेंद्र दिलेर ने उपचुनाव की काफी पहले से तैयारी शुरू कर दी थी और अब पार्टी ने उनके नाम पर भी मुहर लगा दी है. 

बता दें कि खैर सीट पर साल 2022 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अनूप प्रधान ने जीत दर्ज की थी. वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हाथरस सीट से अनूप प्रधान को अपना प्रत्याशी घोषित किया था और उन्होंने हाथरस सीट पर जीत दर्ज की. हाथरस सीट से अनूप प्रधान के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी.

क्या रहा था साल 2022 विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

खैर विधानसभा क्षेत्र से अनूप प्रधान लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे. साल 2022 के चुनाव में अनूप प्रधान वाल्मीकि ने 139643 वोट लेकर बड़ी जीत हासिल की थी. इस चुनाव में बीएसपी प्रत्याशी चारू कैन दूसरे नंबर पर रहीं और तीसरे नंबर पर रालोद से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी रहे थे. हालांकि अब रालोद-बीजेपी का गठबंधन है तो इस सीट पर बीजेपी को और मजबूती मिलेगी. वहीं सपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याश अभी घोषित नहीं किया, माना जा रहा था कि कांग्रेस इस सीट पर प्रत्याशी उतारेगी लेकिन सपा ने साफ कर दिया है उपचुनाव की 9 सीटों पर सपा ही लड़ेगी.

क्या है खैर सीट का जातीय समीकरण

खैर विधानसभा सीट पर 2022 के चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 378196 थी, जिनमें 204583 पुरुष और 173613 महिला वोटर शामिल हैं. इस क्षेत्र में 1.10 लाख जाट, ब्राह्मण 50 हजार, दलित 40 हजार, मुस्लिम 30 हजार, वैश्य 25 हजार और अन्य 25 हजार वोटर्स हैं. 

UP ByPolls Bjp Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget