एक्सप्लोरर

UP Election 2022: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य से की ये अपील, कहा- जल्दबाजी में...

UP Election 2022:  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनसे जल्दबाजी में फैसला न करने की अपील की है.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. योगी कैबिनेट में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया है. इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही उनकी तस्वीर अखिलेश यादव के साथ आई. माना जा रहा है कि वो बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. चुनाव से पहले यूपी की सियासत में आए इस बवाल के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ट्वीट किया है और उनसे एक बार फिर बैठकर बात करने की बात कही है और उनके फैसले को जल्दबाजी से भरा फैसला बताया है.

केशव प्रसाद मौर्या ने किया ट्वीट

स्वामी प्रसाद मौर्य के योगी कैबिनेट से इस्तीफे को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया और लिखा कि "आदरणीय स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने किन कारणों से इस्तीफा दिया है मैं नहीं जानता हूं उनसे अपील है कि बैठकर बात करें जल्दबाजी में लिये हुये फैसले अक्सर गलत साबित होते हैं" स्वामी प्रसाद मौर्य बीएसपी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उपेक्षा का लगाया आरोप

अपने इस्तीफे को लेकर बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया. अपनी बेटी और बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा के इस्तीफा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है. समाजवादी पार्टी के नेता पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी बातें कर रहे थे कि बीजेपी के कई बड़े नेता जल्द ही सपा में शामिल हो सकते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य का कैबिनेट से इस्तीफा इसी ओर इशारा कर रहा है. 

ये भी पढ़ें-

UP News: बांदा एसओजी टीम ने किया अवैध शराब फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, चार लोगों गिरफ्तार किया

UP Election 2022: सीएम योगी की मौजूदगी में बीजेपी की प्रदेश चुनाव समिति की हुई बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget