एक्सप्लोरर

Ayodhya News: पीएम मोदी के दौरे से पहले केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे अयोध्या, एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

Ram Mandir News: पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय श्री राम एयरपोर्ट और अयोध्या में चल रही तमाम योजनाओं की सौगात देने के लिए 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं. डिप्टी सीएम ने इससे पहले तैयारियों का जायजा लिया.

Ram Mandir Inauguration: भगवान रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की जाएगी. जिसमें मुख्य यजमान के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आएंगे. जिसके लिए तैयारी भी की जा रही है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अंतर्राष्ट्रीय श्री राम एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं. 

पीएम सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय श्री राम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और फिर 8 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले आज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या पहुंचे. अयोध्या पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया. 

केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम लोग अपने जीवन काल में भगवान श्री रामलला का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे हैं. 500 वर्षों के बाद भगवान रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान होंगे और प्रधानमंत्री मोदी मुख्य यजमान के रूप में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नजर आएंगे. मैं उस क्षण का वर्णन नहीं कर सकता. जिसके लिए मेरे कितने पुरखों का बलिदान हुआ है. मेरे कितने राम भक्त कारसेवकों को यहीं पर गोलियों से भून दिया गया.  

"कारसेवक के लिए गौरव की बात"

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि कितने लोगों को जेल में भेजा गया, कितने लोगों पर लाठियां भरसाई गईं, शायद किसी ने सोचा नहीं होगा कि रामलला की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य अपनी आंखों से देख पाएंगे. कारसेवक के लिए गौरव की बात है कि हम लोग अपने जीवन काल में भगवान श्री रामलला का भव्य मंदिर बनते हुए देख रहे हैं. 22 जनवरी 2024 को रामलला 500 वर्षों के बाद अपने जन्म स्थान पर विराजमान होंगे. उन्होंने कहा कि एक राम भक्त के रूप में एक राष्ट्रभक्त के रूप में देश और दुनिया के राम भक्तों की ओर से मुख्य यजमान के रूप में पीएम मोदी आ रहे हैं.  

लोकसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर हम हैट्रिक लगाने जा रहे हैं और 2024 में हम फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं. 30 तारीख को अयोध्या में प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है. अयोध्या के लोगों पीएम बड़ी सौगात देंगे. ये भगवान श्री राम की जन्मभूमि का क्षेत्र है. इस समय पूरे विश्व की दृष्टि अयोध्या पर टिकी हुई है. 

ये भी पढ़ें- 

Mimicry Row: उपराष्ट्रपति मिमिक्री विवाद पर विपक्षी गठबंधन में पड़ी फूट! कांग्रेस सांसद ने कल्याण बनर्जी के लिए कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, CM योगी का बड़ा फैसला
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
यूपी के किसानों को जल्द मिलेगा राहत पैकेज, महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की पहल को युवाओं का साथ, भारत बौद्धिक्स 2.0 में रिकॉर्ड पंजीकरण
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ
योगी सरकार की योजनाओं में डिजिटल बदलाव, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा लाभ

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget