एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में धर्मांतरण का खेल! जमीन और मकान का लालच देकर कराते थे धर्म परिवर्तन, पति-पत्नी गिरफ्तार

Ghaziabad News: चमन कालोनी में 3 महीने से पाठशाला के नाम पर छोटे-छोटे बच्चों के ब्रेन वाश करने का काम किया जा रहा था. इन बच्चों को हिन्दू त्योहारों को मनाने के लिए मना किया जाता था.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में धर्मांतरण (Religious Conversion) का मामला सामने आया है जिससे हड़कंप मच गया है. पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. दोनों केरल के रहने वाले हैं और यूपी मिशन से जुड़े हुए हैं. ये गरीब लोगों को जमीन, मकान का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाते थे. पिछले कुछ समय से ये गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के कनावनी में अपना मिशन चला रहे थे. यूपी मिशन के तहत ये हिंदू से क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए पैसे दिया करते थे. इस मिशन में कई और भी लोग जुटे हैं पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है. 

खबर के मुताबिक गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की चमन कालोनी में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. यहां पर छोटे-छोटे बच्चों का ब्रेन वॉश करने का किया जाता था. इस बात की भनक जैसे में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी उन्होंने हंगामा कर दिया. बजरंग दल का आरोप है कि यहां बच्चों को लालच देकर हिन्दू से ईसाई बनाने का काम चल रहा था. 

बच्चों का भी किया जा रहा था ब्रेन वॉश

दरअसल, ग्राम कनावनी के चमन कालोनी में 3 महीने से पाठशाला के नाम पर छोटे छोटे बच्चों के ब्रेन वाश करने का काम किया जा रहा था. इन बच्चों को हिन्दू त्योहारों को मनाने के लिए मना किया जाता था, केवल यीशु मसीह की बातें अपने मां-बाप को बताने के लिए कहा जाता था, ये बच्चों को गिलास, बिस्कुट जैसी चीज़े देकर लालच देते और धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते थे.

इस पूरे मामले की भनक बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के लोगों को लग गई, जिसके बाद उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू की. जिसके बाद बजरंग दल और वीएचपी की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. इसमें 2 लाख रुपये का लालच देकर धर्मांतरण की शिकायत की गई है. पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी से मिलीं जया प्रदा, अब इस सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget