एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशुओं के साथ क्रूरता, छह लोगों पर दर्ज किया गया मामला

गौरीकुंड-केदारनाथ 18 किमी पैदल मार्ग पर हर दिन साढ़े चार हजार घोड़े-खच्चरों का संचालन हो रहा है. इनमें कई ऐसे संचालक भी हैं, जो बीमार पशुओं से यात्रियों का भार ढोने के लिए मजबूर कर रहे हैं.

Rudraprayag News: केदारनाथ पैदल मार्ग में बीमार घोड़े-खच्चरों का संचालन करने के साथ ही अधिक भार ढोने वाले पशु स्वामियों के खिलाफ जिला प्रशासन तेजी से कार्रवाई कर रहा है. दो दिनों के भीतर चेकिंग के दौरान छह पशु पालकों के खिलाफ गौरीकुंड चौकी में एफआईआर दर्ज कर दी गई है. बता दें कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन करने वाले हॉकर और स्वामी बीमार पशुओं में यात्रियों को ढो रहे हैं, जबकि भार से अधिक वजन वाले तीर्थयात्रियों को भी बिठा रहे हैं. रास्ते भर में पशुओं को दाना-चारा के साथ ही पानी तक नहीं पिला रहे हैं. ऐसे में घोड़े-खच्चरों की मौत हो रही हैं. 

दो दिन में हो चुका है छह पशुपालकों के विरूद्ध केस
गौरीकुंड-केदारनाथ 18 किमी पैदल मार्ग पर हर दिन साढ़े चार हजार घोड़े-खच्चरों का संचालन हो रहा है. इनमें कई ऐसे संचालक भी हैं, जो बीमार पशुओं से यात्रियों का भार ढोने के लिए मजबूर कर रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से गठित टास्क फोर्स की टीम ऐसे संचालकों पर नजर बनाए हुए है और पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है. दो दिनों में पैदल मार्ग पर छह पशुपालकों के विरूद्ध केस दर्ज हो चुका है.

Samrat Prithviraj: सीएम धामी ने किया उत्तराखंड में फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को टैक्स फ्री करने का फैसला

पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज किया मामला
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ राजीव गोयल और डॉ दीपमणि गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गौरीकुंड से लिनचोली तक निरीक्षण किया. इस दौरान पशु संचालक उस्मान पुत्र नसीर निवासी नजीमाबाद, दिगपाल सिंह पुत्र गोरे सिंह निवासी चमोली, संजय प्रसाद पुत्र आनंद निवासी घाट चमोली और संजय लाल निवासी रुद्रप्रयाग को पशु के साथ क्रूरता बरतने का दोषी पाया गया. इन चारों द्वारा अपने अस्वस्थ्य घोड़ा-खच्चर से अधिक भार ढुलान किया जा रहा था. मौके पर ही टीम ने जानवरों को उपचार के लिए गौरीकुंड भेजा, जबकि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में पुलिस चौकी गौरीकुंड में प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु कुरता अधिनियम की धारा 11बी में मुकदमा दर्ज कर दिया है.

क्या कहा पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने?
पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से गठित म्यूल्स मैनेजमेंट फोर्स द्वारा निरंतर घोड़ा-खच्चरों की निगरानी की जा रही है. आने वाले दिनों में चेकिंग और बढ़ाई जाएगी. दो दिनों में पशु क्रूरता के मामले में छह एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं.

Uttarakhand News: आउटसोर्स नौकरी के लिए अब नहीं देनी होगी सिक्योरिटी मनी, विभाग ने कंपनी को भेजा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget