एक्सप्लोरर

Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ धाम में मची है लूट, प्रशासन की व्यवस्थाओं से परेशान तीर्थयात्री, पुरोहितों ने कही ये बात

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम पहुंच रहे तीर्थयात्रियों में प्रशासन की व्यवस्थाओं से खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है. तीर्थयात्रियों से एक कमरे के 10 से 15 हजार रूपए लिए जा रहे हैं.

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में आ रहे तीर्थयात्री प्रशासन की व्यवस्थाओं से परेशान हैं. भारी बर्फबारी और ठंड में जहां तीर्थयात्रियों को लम्बी लाइन में लगकर बाबा के दर्शनों का इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर उन्हें महंगे दामों पर कमरे मिल रहे हैं, जिस कारण उनमें भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है. तीर्थयात्रियों को महंगे दामों पर कमरे दिये जाने के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है, जिसके बाद केदारसभा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केदारनाथ धाम में विषम परिस्थितियों में लोग रहते हैं. यहां सामान पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है. सोची समझी साजिश के तहत केदारनाथ को बदनाम किया जा रहा है. किसी भी यात्री को परेशानी होती है तो वह सीधे केदारसभा के अध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं.

बता दें कि केदारनाथ में लगातार बर्फबारी के साथ ही धाम के पड़ावों में बारिश जारी है. बर्फबारी के बीच भक्त केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. प्रशासन की ओर से मौसम को देखते हुए भले ही तीर्थयात्रियों को मौसम साफ होने के बाद यात्रा करने को कहा जा रहा है, लेकिन जिन तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और जो यात्रा पड़ावों के गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि, फाटा, सीतापुर व सोनप्रयाग में ठहरे हुए हैं, उन्हें सुरक्षित तौर पर धाम तक पहुंचाया जा रहा है और जो तीर्थयात्री रुद्रप्रयाग मुख्यालय पहुंच रहे हैं, उन्हें बद्रीनाथ धाम या फिर रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में रोककर होटलों में ठहराया जा रहा है, जिससे वे मौसम साफ होने के बाद यात्रा कर सकें.

केदारनाथ धाम पहुंच रहे तीर्थयात्रियों में प्रशासन की व्यवस्थाओं से खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है. तीर्थयात्रियों से एक कमरे के 10 से 15 हजार रूपए लिए जा रहे हैं, जबकि उन्हें बाबा केदार के दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में तीर्थयात्री मायूस होकर लौट रहे हैं. भारी बर्फबारी और बारिश के बीच तीर्थयात्री बाबा के दर्शनों के लिए लम्बी कतार लगाकर लाइन में लगे हैं, वहीं जब वह रात काटने के लिए कमरे की खोज कर रहे हैं तो उन्हें एक कमरे का दाम पन्द्रह हजार तक लिया जा रहा है. ऐसे में श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं. श्रद्धालुओं की पीड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इन पोस्ट पर कमेंट्स करके तीर्थ पुरोहितों को खरी-खोटी सुना रहे हैं.

केदारनाथ को बदनाम किया जा रहा- केदारसभा
केदारनाथ में स्टे के नाम पर 15 हजार रुपये लिए जाने के आरोपों को केदार सभा, तीर्थपुरोहित समाज और व्यापार सभा ने निराधार बताया है. केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी व मीडिया प्रभारी प्रवीन सेमवाल ने कहा कि केदारनाथ में प्रति व्यक्ति स्टे का एक हजार से दो हजार रुपये लिए जाते हैं. जीएमवीएन के भी यही रेट है. जो यात्री 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगा रहे हैं, वे ग्रुप में आये थे और उनसे प्रति व्यक्ति एक हजार से 15 सौ रुपये लिए गए. केदारनाथ में विषम परिस्थितियों में लोग रहते हैं. यहां सामान पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत केदारनाथ को बदनाम किया जा रहा है. किसी भी यात्री को परेशानी होती है तो वह सीधे उनके नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं.

UP Nikay Chunav 2023: अतीक की हत्या के बाद प्रयागराज में पहली बार गरजे सीएम योगी, कहा- 'सबका हिसाब बराबर'

वहीं जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे का कहना है कि केदारनाथ धाम में 70 प्रतिशत व्यवस्थाओं को पूरा किया गया है, जबकि 30 प्रतिशत व्यवस्थाएं बर्फबारी और बारिश होने के कारण नहीं हो पाई थी. उन्होंने कहा कि अभी भी धाम में बर्फबारी हो रही है, जिससे कार्य करने में परेशानियां हो रही हैं. जल्द ही सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के प्रयास किये जायेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget