एक्सप्लोरर

Tehri Garhwal Accident: केदारनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की जीप गंगा नदी में गिरी, दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत

Kedarnath News: इस घटना में घायल 5 यात्रियों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य आपदा प्रतिवादन बल के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि नदी से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के मुनि की रेती क्षेत्र में रविवार तड़के केदारनाथ से लौट रही एक जीप भूस्खलन की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर उफनाई गंगा में जा गिरी, जिससे उसमें सवार तीन श्रद्धालु डूब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हादसे में लापता तीन अन्य यात्रियों की तलाश के लिए नदी में गोताखोरों की मदद से खोज अभियान चलाया जा रहा है.

मुनि की रेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि जीप ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुलर के पास मालकुंती पुल और होटल आनंद काशी के बीच दुर्घटना का शिकार हो गई. जीप में सवार पांच अन्य यात्रियों को जीवित बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साह ने बताया कि रात में हुए भूस्खलन की चपेट में आकर जीप अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गयी. ऋषिकेश जा रही इस जीप में चालक सहित 11 श्रद्धालु सवार थे. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान शुरू किया.

घटना में घायल पांच यात्रियों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य आपदा प्रतिवादन बल के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि नदी से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि तीन अन्य की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम अभियान चला रही है. दुर्घटना का शिकार हुए लोग दिल्ली, बिहार तथा हैदराबाद के निवासी थे. 

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने तथा नदी-नालों में उफान के मद्देनजर सभी से सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने तथा अतिवृष्टि से राज्य में भूस्खलन, मार्ग बंद होने की घटनाएं होती हैं तथा नदी-नाले उफान पर होते हैं जिसके मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वे मौसम की अद्यतन जानकारी लेने के बाद ही अपने कार्यक्रम बनाएं. 

Sonbhadra News: नप गया युवक से थूक चटवाने वाला दबंग लाइनमैन, पुलिस के बाद बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget