एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर, बाबा केदारनाथ के कपाट बंद होने की प्रकिया आज से होगी शुरू

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आज से बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू होगी. आज बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भैरव नाथ के कपाट बंद होंगे.

Kedarnath Dham News: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर चल रही है. अब धीरे-धीरे कपाट बंद होने की विधि भी शनिवार से शुरू हो जायेगी. शनिवार को बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भैरव नाथ के कपाट बंद होंगे. श्री केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर की सुबह को शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे.

केदारपुरी में स्थित बाबा केदार के रक्षक द्वारपाल माने जाने वाले भकुंट भैरव नाथ के कपाट शनिवार को पूजा-अर्चना और यज्ञ-हवन के पश्चात शीतकाल के लिए दोपहर 3 बजे से बंद हो जाएंगे. इस दौरान केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा. शाम 4 बजे फिर से मंदिर को दर्शनों के लिए खोला जाएगा.

आज बंद होंगे बाबा भैरवनाथ जी के कपाट

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्थित बाबा भैरवनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने तक श्री केदारनाथ यात्रा चलती रहेगी. उन्होंने आगे बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे तक भगवान केदारनाथ के दर्शन होंगे. उसके पश्चात साफ-सफाई के बाद मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा.

देपहर तीन बजे बंद होंगे कपाट

उनका कहना है कि दोपहर एक बजे मंदिर समिति के पुजारी, धर्माचार्य, वेदपाठी, अधिकारीगण और तीर्थ-पुरोहित भैरवनाथ जी के कपाट बंद करने के लिए भैरव शिला प्रस्थान करेंगे. इस अवसर पर भैरवनाथ जी का आह्वान किया जाएगा. पूजा-अर्चना यज्ञ-हवन के बाद दोपहर 3 बजे श्री भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. 

जानकारी के अनुसार बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली कपाट बंद होने के बाद धाम से रवाना हो जाएगी. जिसके बाद यह लिनचोली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग और सीतापुर यात्रा के अपने पड़ाव पूरे करते हुए रामपुर में पहली रात्रि विश्राम करेगी. जिसके बाद पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली 17 नवंबर को गुप्तकाशी से रवाना होकर शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएगी.  

यह भी पढ़ेंः 
Uttarakhand News: हादसे में हुए घायल पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत में नहीं हो रहा सुधार, समर्थकों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget