एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ में अन्नकूट मेला शुरू, 11 क्विंटल गेंदे के फूल से सजाया गया मंदिर

केदारनाथ धाम में अन्नकूट मेला की शुरुआत हो गई. परंपरा के अनुसार भगवान शिव को चावल का लेप चढ़ाया जाएगा. मान्यता है कि भगवान शिव नए अनाज का विष ग्रहण कर लेते हैं.

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में रक्षाबंधन (Rakshabandhan) से एक दिन पहले अन्नकूट मेला (Annakut Mela) शुरू हो गया है. आज दोपहर से ही बाबा केदार के कपाट खुले हुए हैं और रात भर कपाट खुले रहेंगे. रात के समय त्रिकोणीय आकार के शिवलिंग पर पके हुए चावलों का लेप लगाया जाएगा. केदारघाटी और केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों की आराध्य देवी मां दुर्गा (Goddess Durga) भी केदारनाथ पहुंच चुकी हैं. देवी की डोली ने मंदाकिनी नदी (Mandakini River) में स्नान किया और फिर एक दिन के लिए बाबा केदार के गर्भ गृह में विराजमान हो गईं. मेले में शामिल होने के लिए केदारघाटी से हजारों की संख्या में भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं. आज भक्त मां दुर्गा और भगवान केदारनाथ के दर्शन एक साथ कर रहे हैं.

अन्नकूट मेले का यह है महत्व
हर साल रक्षाबंधन से एक दिन पहले केदारनाथ धाम में अन्नकूट मेला मनाया जाता है. इस दौरान रात के समय बाबा केदार के लिंग पर पके हुए चावल का लेप लगाया जाता है और फिर दूसरे दिन इसे मंदाकिनी नदी में प्रवाहित किया जाता है. केदारघाटी के लोग और तीर्थ पुरोहित सालों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं. आज रात भर मंदिर के कपाट खुले रहेंगे और भक्त बाबा केदार के दर्शन करेंगे. साथ ही बाबा केदार को नए अनाज का भोग भी लगाया जाएगा. अन्नकूट मेला लगने के पीछे मान्यता है कि नए अनाज में होने वाले सारे विष को भगवान शिव धारण कर लेते हैं. भगवान शिव के विष को धारण करने के बाद मनुष्य फिर नया अनाज खा सकते हैं. केदारनाथ के अलावा अन्नकूट मेले का आयोजन विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भी किया जाता है.

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य को नई जिम्मेदारी 2024 चुनाव की रणनीति का हिस्सा? जानें- BJP के फैसले की वजह

11 क्विंटल गेंदे के फूल से सजा मंदिर

अन्नकूट मेले को लेकर केदारनाथ मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है. साथ ही भगवान केदारनाथ पर सवा टन चावल का लेप लगाया जाएगा. केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित अंकित सेमवाल ने बताया कि पूर्वजों द्वारा निभाई जा रही परंपरा के अनुसार अन्नकूट मेले का आयोजन किया जाता है. साथ ही इस पावन पर्व पर भगवान शिव और मां दुर्गा का मिलन होता है. उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में रक्षा बंधन से पहले अन्नकूट मेला आयोजित किया जाता है. हजारों की संख्या में भक्त अन्नकूट मेले को लेकर केदारनाथ पहुंचे हैं. इस अवसर पर भगवान शिव को नए अनाज का भोग लगाया जाता है, जिसे अन्नकूट या स्थानीय भाषा में भतूज मेला कहा जाता है. उन्होंने बताया कि सायंकाल को पूजा आरती के बाद मध्य रात्रि को ज्योतिर्लिंग को पके चावलों के भोग से ढक दिया जाएगा. रात्रि को 2 बजे से सुबह 4 बजे सुबह तक श्रद्धालु दर्शन करेंगे. इसके बाद चावल के भोग को मंदाकिनी नदी में प्रवाहित किया जाएगा. मान्यता है कि भगवान शिव जनकल्याण के लिए नए अनाजों से जहर को स्वयं में समाहित कर लेते हैं.

ये भी पढ़ें -

Ayodhya News: एक दिन की बारिश से खतरे के निशान को पार कर सकती है सरयू नदी, पानी को किया गया डायवर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget