एक्सप्लोरर

कौशांबी: खड़ी स्कॉर्पियो के ऊपर पलटा बालू लदा ट्रक, 8 की मौत

वैवाहिक समारोह से घर जाने के लिए निकले लोगों के साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ.  डीएम का कहना है कि मृतक परिवार के लोगों की हर संभव मदद की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने सभी आठ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है.

कौशांबी:यूपी के कौशांबी में कड़ाधाम कोतवाली के देवीगंज बाजार चौराहा पर तड़के लगभग 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ. बारातियों से भरी एक खड़ी स्कॉर्पियो के ऊपर बालू लदी अनियंत्रित ट्रक पलट गई. स्कॉर्पियो में चालक समेत 10 लोक सवार थे. रास्ता भटकने के कारण दो लड़कियां गाड़ी से बाहर उतर कर फोन पर बात कर रही थी. जिससे वह दोनों बच गई.

दर्दनाक हादसे में 6 महिलाएं, एक बच्चा व ड्राइवर की मौत हो गई है. घटना की जानकारी होते ही डीएम-एसपी समेत जिले के आला अधिकारी व कई थाना क्षेत्र की फोर्स मौके पर पहुंच गए हैं. जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी आठ लोगों की मौतों की पुष्टि की है.

कड़ाधाम कोतवाली के देवीगंज बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में वैवाहिक समारोह का आयोजन था. कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव से पंकज पुत्र मोहन लाल अग्रहरी की बारात गेस्ट हाउस पहुंची थी. बुधवार भोर लगभग 4 बजे वैवाहिक समारोह से महिलाएं, बच्चे घर जाने के लिए निकले.

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक रास्ता भटक कर देवीगंज बाजार के लेहदरी रोड पर पहुंच गया. दो लड़कियां गाड़ी से बाहर निकलकर रास्ता पूछ रहा थी, तभी सैनी की ओर से तेज रफ्तार बालू लदा ट्रक आया और स्कॉर्पियो के ऊपर पलट गया. ट्रक पलटने से स्कार्पियो सवार सभी लोग उसी के अंदर दब गए. जैसे तैसे दो लड़कियां बच गई और फोन के जरिए गेस्ट हाउस में मौजूद परिजनों को सूचित किया.हादसे की जानकारी होने के बाद शादी समारोह वाले घर कोहराम मच गया. रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर मौजूद लोगों ने उनका ढांढस बंधाया.

हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. स्कॉर्पियो में फंसे एक महिला व एक बच्चे को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया.  अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे महिला व बच्चे की मौत हो गई. हादसे की सूचना पर जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर समेत जिले के कई थाना की पुलिस व सिराथू तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा.

मृतकों में दूल्हे की चाची, एक चचेरी बहन, मामी, दो ममेरी बहन व रिश्ते के अन्य महिलाएं व बच्चे शामिल हैं. जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के मुताबिक मृतकों में सिराथू तहसील में तैनात एक लेखपाल की पत्नी और बेटी भी शामिल है. एक महिला व एक बच्चे की जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि हुई है. जबकि छह लोगों के शव स्कॉर्पियो को काटकर बाहर निकाले गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget