एक्सप्लोरर

Kaushambi Rain: हल्की बारिश में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नगरपालिका की दीवार, मलबे में दबकर 76 भेड़ों की मौत

Kaushambi Rain: कौशांबी में मूसलाधार बारिश से मंझनपुर नगर पालिका परिषद की नवनिर्मित दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. मलबे में चार पशु पालकों की 76 भेड़ों की दबकर मौत हो गई.

Kaushambi Rain: कौशांबी में मूसलाधार बारिश से मंझनपुर नगर पालिका परिषद की नवनिर्मित दीवार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. दीवार ढहने से 76 भेड़ों की दबकर मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. सूचना के बाद डीएम, एडीएम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर भेड़ों के शव को निकाला गया और मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया. भेड़ों की मौत से पशु पालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों पर चाहरदीवारी निर्माण में घोटाले का आरोप लगाया है. मंझनपुर नगर पालिका परिषद अंतर्गत गांधी नगर मोहल्ला निवासी रमेश पाल, सुनील पाल एवं दो अन्य भेड़ पालन कर परिवार का भरण पोषण करते हैं.

नगर पालिका परिषद की दीवार भ्रष्टाचार की भेंट

रोजाना की तरह मंगलवार की शाम भेड़ों को चराने के बाद घर वापसी में तेज बारिश होने लगी. बारिश से बचाने के लिए पशु पालकों ने भेड़ों को नवनिर्मित दीवार से सटे रोक दिया. मंझनपुर नगर पालिका की हाल ही में दीवार बनी थी. चहारदीवारी निर्माण में नगर पालिका के जिम्मेदारों ने गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा था. भ्रष्टाचार की नवनिर्मित दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. दीवार के मलबे में लगभग 200 भेड़ें दब गईं. हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

नवनिर्मित दीवार भारी बारिश में भरभराकर गिरी

आनन फानन मंझनपुर एसडीएम प्रखर उत्तम नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे. जेसीबी की मदद से मलबे को हटवाने का काम शुरू किया गया. डीएम सुजीत कुमार के अनुसार मलबे में दबकर 76 भेड़ों की मौत हुई है. पशु पालकों ने बताया कि मलबे में 200 भेड़ें दबी थीं. 150 भेड़ों की मौत हो हुई है. उमेश पाल ने बताया कि 15 दिन पहले दीवार को नगर पालिका ने ठेकेदार से बनवाया था. दीवार में आरसीसी का पिलर न बनवाकर ईंट का मामूली पिलर बनवाया गया.

दीवार बेहद ही कमजोर बनाई गई थी. हल्की सी बारिश में ही भर भराकर दीवार गिर गई. हादसे में पशु पालकों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. गनीमत रही कि दीवार दो दिन पहले नहीं गिरी थी. वरना बड़ा हादसा हो जाता. इसी मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम किया गया था. मैदान में लोगों की बड़ी संख्या मौजूद थी. डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि मंझनपुर दुर्गा देवी मंदिर के समीप नगर पालिका की निर्माणाधीन दीवार बनी थी.

Bharat Ratna Award: मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग, सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा पत्र

हादसे में चार पशु पालकों की 76 भेड़ों की हुई मौत

कल रात को अचानक दीवार गिर गई. हादसे में लगभग 76 भेड़ों की दबकर मौत हो गई. एडीएम, एसडीएम पुलिस एवं नगर पालिका के जिम्मेदार पहुंचे थे. जेसीबी के माध्यम से मृत भेड़ों का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया. मृत भेड़ें 4 पशु पालकों की थी. प्रति भेड़ 4 हजार की दर से पशु पालकों को मुआवजा दिया जाएगा. चारदीवारी निर्माण में गड़बड़ी की भी जांच कराई जाएगी. जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

Watch: मुलायम सिंह को याद कर बेहद भावुक हुए शिवपाल सिंह यादव, PM मोदी के साथ नेताजी के संबंधों पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget