एक्सप्लोरर

Kaushambi News: कौशांबी में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Kaushambi News: हाल ही में करारी एवं मंझनपुर थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाएं हुई थी. इन बदमाशों ने बैंक से पैसे निकालकर ले जा रहे दो लोगों से लूटपाट की थी और पैसे छीनकर फरार हो गए थे.

Kaushambi Police Encounter: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में एसओजी (SOG), मंझनपुर पुलिस (Police) एवं अंतर्जनपदीय बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में एक गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) के आरोपी बदमाश के पैर में गोली लगी है. वहीं चकमा देकर भाग रहे दूसरे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. दोनों बदमाश राहगीरों को निशाना बनाकर उनके साथ लूटपाट करते थे. इनके निशाने पर बैंक से पैसे निकालने वाले लोग रहते थे. 

हाल ही में करारी एवं मंझनपुर थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाएं हुई थी. पुलिस मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी थी. मंझनपुर कोतवाली संतोष शर्मा को गश्त दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरोह के दो सदस्य किसी घटना को अंजाम देने के लिए नसरुल्लापुर नहर रोड की तरफ टहल रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन वो फायरिंग करते हुए भागने लगे. बदमाशों का पीछा करते हुए एसओजी, करारी कोतवाली पुलिस एवं दीवर कोतारी चौकी प्रभारी को सूचना दी गई, जिसके बाद वहां पुलिस फोर्स पहुंच गई. 

एक बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली

पुलिस की टीम ने नसरुल्लापुर नहर पुलिया के पास ही बदमाशों को घेर लिया. खुद को गिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसे भी धर दबोच लिया. पुलिस को इनके पास से 27400 रुपये नगद और 315 बोर के दो तमंचे एवं जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. 

दोनों के खिलाफ दर्जन भर मुकदमें दर्ज

पुलिस की गोली से घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह एवं मंझनपुर क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्णा नारायण भी पहुंचे. पकड़े गए बदमाशों का नाम श्याम बाबू और राम बख्श है जो धानेपुर जनपद गोंडा के रहने वाले हैं. दोनों बदमाशों के खिलाफ प्रयागराज, कौशांबी, अयोध्या, बलरामपुर एवं गोंडा में दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. 

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक ये बदमास प्रयागराज के कुंभ मेले में चोरी और लूट की घटनाएं करते हैं. इन्होंने करारी एवं मंझनपुर में 6 फरवरी को दो घटनाएं की थीं. जिसमें 2 लोग बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहे थे, उनका पीछा करते हुए लूटपाट की थी. पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने 6 फरवरी को मंझनपुर एवं करारी थाना इलाके में बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर दो लोगों के साथ लूटपाट की थी.

ये भी पढ़ें- Speed Bike Race: यूपी में दिखेगा स्पीड बाइक्स की रफ्तार का रोमांच, Moto GP रेस का होगा आयोजन, जानें- कब?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget