एक्सप्लोरर

प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर जारी किया VIDEO, कहा- बंदिशों से आजाद होकर बिताना चाहते हैं जिंदगी

सलोनी व सलमान किसी अज्ञात वाहन में बैठे हैं और उन्होंने अपने एक साथ बयान में कहा है कि एक दूसरे के साथ बेहद खुश है और वह परिवार समाज की बंदिश से दूर रहकर शादी करना चाहते हैं।

कौशाम्बी, एबीपी गंगा। कौशाम्बी में मुस्लिम युवक के साथ भाग कर शादी करने का दावा करने वाली युवती सलोनी ने सोशल मीडिया में बयान जारी कर कौशाम्बी पुलिस को अपनी सफाई दी है। युवती के अपने प्रेमी सलमान के साथ मोबाइल से बनाये गए इस वीडिओ में उसने स्पष्ट कहा है कि वह बालिग है और घरवालो की बंदिशों से आजाद होकर अपनी जिंदगी बिताना चाह रही है। इस वीडिओ के वायरल होने के बाद से ही पुलिस ने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है।

अपहरण का मुकदमा दर्ज

दरअसल कौशाम्बी की करारी पुलिस ने 27 मई को सलोनी के घरवालों की तहरीर पर सनोली के प्रेमी सलमान के खिलाफ अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस पूरे घटना क्रम में पुलिस ने राजनैतिक दबाव में सलमान के दोस्त आमिर व रिश्तेदार प्यारे को जेल भेज चुकी है।

पुलिस ने की कार्रवाई

28 मई को करारी कस्बे के रहने वाले एक दवा व्यापारी ने पुलिस को लिखित शिकायत की, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि उनकी बेटी सलोनी केसरवानी घर से बाजार आई थी और वह घर लौट कर नहीं गई। घरवालों ने कस्बे के ही युवक सलमान पर बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने सलमान को आरोपी बनाते हुए उस पर अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी। गिरफ्तारी का राजनैतिक और व्यापारिक दबाव झेल रही कौशाम्बी पुलिस ने 5 जुलाई से अपनी कार्रवाई में तेजी लाते हुए सलमान के प्रयागराज में रहने वाले दोस्त आमिर व रिश्तेदार प्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

सलमान की गिरफ्तारी के बढ़ते पुलिसिया दबाव के कारण सलोनी व सलमान ने किसी अज्ञात स्थान पर रहते हुए सोशल मीडिया में अपना वीडिओ बयान जारी कर दिया है। जिसमें सलोनी व सलमान किसी अज्ञात वाहन में बैठे हैं और उन्होंने अपने एक साथ बयान में कहा है कि एक दूसरे के साथ बेहद खुश है और वह परिवार समाज की बंदिश से दूर रहकर शादी करना चाहते हैं।

पुलिस का बयान

इस पूरे मामले पर कौशाम्बी के एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक 27 तारिख को करारी कसबे की एक लड़की किसी के साथ चली गई है जिसका एक अपहरण का मुकदद्मा दर्ज किया है। हम लोग दोनों की तलाश कर रहे है पुलिस जिस युवक और युवती के अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कर उन्हें तलाश कर रहे है उनके वीडिओ बयान सोशल मीडिया में वाइरल होने के सवाल पर एसपी प्रदीप गुप्ता ने उस वीडिओ के न देखने की बात कह कर मीडिया से किनारा कर निकल गए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget