एक्सप्लोरर

जब 13 वर्षीय किशोरी चीखती रही और वो...कौशांबी गैंगरेप में 5 महीने में आया फैसला; तीनों दरिंदों को उम्रकैद

कौशांबी गैंगरेप में 5 महीने में फैसला आया। कोर्ट ने तीनों दरिंदों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही, एक लाख 83 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

कौशांबी, एबीपी गंगा। कौशांबी गैंगरेप के तीनों दरिंदों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। गैंगरेप की ये घटना 21 सितंबर, 2019 की है। जब घास काटने गई एक दलित किशोरी को तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया था।  किशोरी चीखती-चिल्लाती रही और दरिंदे उसका वीडियो बनाते रहे।
एक आरोपी को तो मौके से ही पकड़ लिया गया था, इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव था। मुठभेड़ में गोली लगने से एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने गैंगरेप, एससी/एसटी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। चार दिन के भीतर सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे। इस मामले में बुधवार को विशेष न्यायाधीश (पाक्सो अधिनियम) अनुपम कुमार ने फैसला सुनाते हुए दरिंदों को उम्र कैद की सजा सुनाई। साथ ही, प्रत्येक आरोपी पर एक लाख 83 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
जब 13 वर्षीय किशोरी चीखती रही और वो...कौशांबी गैंगरेप में 5 महीने में आया फैसला; तीनों दरिंदों को उम्रकैद
कब की है घटना
21 सितंबर, 2019 की दोपहर को सराय अकिल थाना इलाके में 13 वर्षीय एक दलित किशोरी तीन लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। युवती घास काटने खेत की ओर जा रही है। इसी दौरान वहां मौजूद चार दरिंदों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। इस दौरान किशोरी की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तो दो दरिंदे मौके से फरार हो गए। जबकि नाजिम नाम के एक दरिंदे को ग्रामीणों ने पकड़कर खूब पीटा। स घटना के बाद सरायअकिल थाने में जमकर बवाल हुआ था। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी मो. आदिल उर्फ छोटका उर्फ आतंकवादी, मो. आकिब उर्फ बड़का और मो. नाजिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मो. आदिल को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। मामले में शासन स्तर से दबाव था कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कोर्ट की कार्रवाई कराकर सजा करवाई जाए। बुधवार को न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो अधिनियम) अनुपम कुमार ने फैसला सुनाया। इसके पहले सभी पक्षों को सुना गया। शासकीय अधिवक्ता तीरथ सिंह ने 14 गवाहों को परीक्षित कराया। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों पर दोष साबित पाया। न्यायालय ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर एक लाख 83 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। पुलिस ने कड़ी मेहनत का नजीता, जल्द आया फैसला
एसपी अभिनंदन ने सरायअकिल में हुई दरिंदगी की घटना को लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता की। एसपी ने बताया कि सरायअकिल की घटना निंदनीय थी। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस ने कड़ी मेहनत की थी। आरोपियों को घटना के बाद चार दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट की कार्रवाई भी पूरी कराई। सभी गवाहों का बयान कराया। साथ ही न्यायालय में पर्याप्त व मजबूत साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। कहा कि पुलिस की प्रभावी पैरवी का ही परिणाम है कि आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा कम समय में हुई है।
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget