एक्सप्लोरर

देहरादून में कश्मीरी स्टूडेंट्स को मिल रही धमकी के बीच पुलिस ने की बैठक, दिए सख्त निर्देश

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेमनगर, सुद्धोवाला, नंदा की चौकी और सेलाकुई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे कश्मीरी छात्रों से मिले और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया .

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को एक संगठन ‘हिंदू रक्षा दल’ ने देहरादून में रहने वाले कश्मीरी छात्रों को धमकियां देते हुए उनसे तुरंत राज्य छोड़कर जाने को कहा है.

सोशल मीडिया मंचों पर जारी वीडियो के जरिए दी गईं धमकियों से सहमे कश्मीरी छात्रों ने पुलिस से संपर्क करते हुए सुरक्षा की मांग की है.

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद अधिकारियों और विभिन्न थानों के प्रभारियों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने और कश्मीरी छात्रों के संपर्क में बने रहने के निर्देश दिए हैं.

सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर कश्मीरी छात्र, जिन शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे हैं या जहां भी ‘पेईंग गेस्ट’ के तौर पर रह रहे हैं, उनके प्रबंधकों से कहा गया है कि वे उनकी सुरक्षा को किसी भी तरह का खतरा होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. उन्होंने कहा कि दो दर्जन से अधिक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट हटाए भी गए हैं .

जम्मू कश्मीर छात्र संघ के संयोजन नसीर खुएहामी ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से हिंदू रक्षा दल के सदस्यों द्वारा कश्मीरी छात्रों को दी गयी खुली धमकी तथा उन्हें राज्य छोड़कर चले जाने के बारे में दिए गए ‘अल्टीमेटम’ के बारे में बताया है .

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.’’

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं भी प्रेमनगर, सुद्धोवाला, नंदा की चौकी और सेलाकुई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे कश्मीरी छात्रों से मिले और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया .

उधर, देहरादून पुलिस की ओर से सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी गई कि इस संदर्भ में पीजी और हॉस्टल वालों के साथ बैठक की गई है.  एक बयान में पुलिस ने कहा- कश्मीरी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा बिधोली चौकी में ऐसे सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा पी०जी० प्रबंधकों, जिनके यहाँ कश्मीरी छात्र/ छात्राएं अध्यनरत/ निवासरत है,  के साथ गोष्टी आयोजित की गई.

Input By : .
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget