एक्सप्लोरर

Kashi Vishwanath: चिलचिलाती धूप भी नहीं कर पाएगी बाबा विश्वनाथ के भक्तों को परेशान, मंदिर प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

Kashi Vishwanath Mandir: इस तपिश वाली गर्मी में भी श्रद्धालु भारी संख्या में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. जिसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं.

Kashi Vishwanath Mandir: काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कई इंतजाम किये गए हैं. झुलसती हुई गर्मी से बचाने के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा पूरे परिसर में जर्मन हैंगर लगाने के साथ ही कूलर पंखे के साथ ही मैट बिछाई गई है. ताकि 45 से 47 डिग्री वाली गर्मी से मंदिर में आने वाले भक्तों को बचाया जा सके. इसके साथ ही मंदिर के प्रांगण में फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई है, जिससे जो श्रद्धालु बाहर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आ रहे हैं वो 225 रुपये में भरपेट भोजन कर सकें.

भीषण गर्मी में पंखे कूलर और खाने के साथ ठहरने की सुविधा का भी इंतजाम किया गया है. अब काशी विश्वनाथ धाम के गेस्ट हाउस की यह सुविधा श्रद्धालुओं के लिए दी गई है. लग्जरी सुविधाओं से लैस काशी विश्वनाथ धाम के गेस्ट हाउस में 500 से 4000  तक के कमरे उपलब्ध हैं.

मंदिर परिसर में लगाए गए कूलर

श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इस तपिश वाली गर्मी में भी श्रद्धालु भारी संख्या में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. जिसको देखते हुए मंदिर प्रशासन अब श्रद्धालुओं को इस गर्मी से बचाने का प्रयास कर रहा है. लिहाजा पूरे काशी विश्वनाथ के प्रांगण में जर्मन हैंगर लगाए गए हैं तो वही वाटर कूलर मैट के साथ ही पानी की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई है. वाराणसी में इन दिनों पारा 45 से 47 डिग्री तक पहुंच रहा है जिससे लोग काफी परेशान दिख रहे हैं. लेकिन इन व्यवस्थाओं के बाद उनमें उत्साह देखा जा रहा है. 

फूड कोर्ट की भी व्यवस्था की गई

काशी विश्वनाथ धाम में जो भी श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुचते है उन श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में ही फूड कोर्ट की व्यवस्था मुहैय्या कराई गई है. इस फूड कोर्ट में मंदिर के हिसाब से देशी घी में बिना लहसुन प्याज के बना भोजन 225 रुपये में मिल रहा है. वहीं रहने की बात की जाए तो मंदिर प्रशासन की ओर से गांव के भीम शंकर भवन में गेस्ट हाउस का संचालन शुरू कर दिया गया है. जिसमें 500 रुपये से लगाए 4000 तक के एसी कमरे मिल रहे हैं. थ्री स्टार जैसी सुविधा वाले गेस्ट हाउस में कुल 18 कमरे है. इसके अलावा डारमेट्री में 36 बेड की व्यवस्था की गई है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. यहां पर रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर रहे हैं. लिहाजा मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष बंदोबस्त किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: मुरादाबाद दंगों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर भड़के डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क, कहा- 'गुजरात दंगे.. '

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget