एक्सप्लोरर

कासगंज गैंगरेप मामले में पीड़िता ने दी गवाही, जांच के लिए भेजे गए DNA सैंपल्स

Kasganj News: 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश स्थित कासगंज में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Kasganj News: कासगंज जिले में सामूहिक बलात्कार मामले की जांच मंगलवार को भी जारी रही, और किशोरी पीड़िता ने अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार भारती ने बताया कि दो फरार आरोपियों के खिलाफ अब दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 82 और 83 के तहत संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जाएगी.

सोमवार को गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों का डीएनए परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में रक्त का नमूना लिया गया. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने कथित तौर पर सभी आठ व्यक्तियों की पहचान कर ली है, और उनके डीएनए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.

पीड़िता की सुरक्षा बढ़ाई
प्रशासन ने पीड़िता और उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. एएसपी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा पीड़िता के घर गईं, पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक उसे सौंपा और घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया.

यूपी में सपा को इस मुद्दे पर नहीं मिला कांग्रेस का साथ? अकेले पड़ गए अखिलेश यादव!

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, दो सशस्त्र गार्ड, दो महिला कांस्टेबल और पांच अन्य सुरक्षा कर्मियों को चौबीसों घंटे सुरक्षा के लिए पीड़िता के घर पर तैनात किया गया है.

एएसपी ने कहा, 'अधिकारियों ने आपात स्थिति के मामले में सीधा संपर्क सुनिश्चित करने के लिए परिवार के साथ अपने व्यक्तिगत संपर्क नंबर भी साझा किए.'

किशोर लड़के को जिला पुलिस के जनसंपर्क अधिकारियों (पीआरओ) ने सुरक्षा प्रदान करने से इनकार कर दिया. हालांकि, एएसपी राजेश भारती ने कहा कि युवक पुलिस के संपर्क में है और उसकी सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है.

बताया जाता है कि यह किशोर पीड़िता का मंगेतर है, जो घटना के समय पीड़िता के साथ था. पीआरओ के अनुसार, पीड़िता के आवास की सुरक्षा के लिए दो शिफ्ट में गार्ड ड्यूटी लागू की गई है, जिसमें प्रति शिफ्ट में पांच कर्मियों को नियुक्त किया गया है.

12 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने प्रमुख गवाहों की सुरक्षा की भी व्यवस्था की है . उन्होंने कहा कि पुलिस दल फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं और संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.

दस अप्रैल को यहां 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने 17 वर्षीय मंगेतर के साथ, अपना राशन कार्ड बनवाने गई थी. दोपहर करीब 2.30 बजे जब वह डीएसओ ऑफिस से लौटने के बाद अपने मंगेतर के साथ नहर के पास बैठी थी, तभी योगेश, अजय और सात-आठ अज्ञात लोग वहां आए और दोनों को झाड़ियों में ले गए.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि तीन लोगों ने लड़की के साथ बलात्कार किया, अन्य ने उसकी सोने की बालियां और 5,000 रुपये नकद ले लिए और उसके मंगेतर के मोबाइल से यूपीआई के जरिए जबरन 5,000 रुपये ट्रांसफर भी कर लिए. इस मामले में 12 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget