एक्सप्लोरर

Kasganj Crime: वाहन चोरी के बाद फिरौती मांगने वाले गैंग का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

गाड़ी मालिक अतराज ने वाहन चोरी के एवज में फिरौती का सहावर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. कासगंज एसपी ने एसओजी और सहावर कोतवाली की संयुक्त टीमें बनाकर फिरौती मांग रहे गिरोह को पकड़ने के निर्देश दिए.

Kasganj Crime News: कासगंज जनपद पुलिस ने वाहन चोरी कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस की गिरफ्त में गैंग के चार सदस्य आए हैं. सदस्य वाहन चोरी करने के बाद वाहन मालिक से फिरौती मांगते हैं. फिरौती मिलने पर वाहन वापस कर देते हैं और नहीं मिलने पर वाहन को बेच देते हैं. पुलिस ने बताया कि सहावर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर निवासी अतराज नामक शख्स की 7 जुलाई को बोलेरो पिकअप घर के बाहर से चोरी हुई थी. वाहन के एवज में चोरी करने वाले चोर दो लाख रुपए मांग रहे थे लेकिन किसी वजह से बात नहीं बनने पर 80 हजार की मांग शुरू कर दी.

वाहन चोरी कर फिरौती मांगनेवाले गैंग का खुलासा

गाड़ी मालिक अतराज ने वाहन चोरी के एवज में फिरौती का सहावर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. चोर के बार-बार फोन करने और फिरौती मांगने पर पीड़ित अतराज ने कासगंज एसपी बत्थल बाल गंगाधर तिलक संतोष मूर्ति से 11 जुलाई को शिकायत की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए कासगंज एसपी ने एसओजी और सहावर कोतवाली की संयुक्त टीमें बनाकर फिरौती मांग रहे गिरोह को पकड़ने के निर्देश दिए. एसओजी और सहावर कोतवाली पुलिस ने मिलकर गिरोह को मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया.

Meerut News: 10 हेक्टेयर में बना याकूब कुरैशी का मीट प्लांट कुर्क, 100 करोड़ से ज्यादा की लगी हैं मशीनें

एसपी के निर्देश पर चार बदमाशों की हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए चार बदमाशों के पास से दो तमंचे, छह जिंदा कारतूस, चार बाइक, एक बोलेरो पिकअप बरामद हुई है. एसपी कासगंज बत्थल बाल गंगाधर तिलक संतोष मूर्ति ने बताया कि वादी अतराज थाना सहावर की पिकअप गाड़ी 7 तारीख को चोरी हुई थी और चोर कॉल करके फिरौती की मांग रहे थे. हमने कार्रवाई करते हुए थाना सहावर और एसओजी की एक टीम गठित की और मुकदमा लिखवाने के मात्र 48 घंटों में मामले का खुलासा कर दिया. चेकिंग के दौरान गैंग के चार सदस्य पकड़े गए हैं. तीन चोर कासगंज के हैं और एक फर्रुखाबाद का रहने वाला है. चोरी की पिकअप गाड़ी के साथ साथ चार बाइक भी बरामद की है. चोरों का काम है चोरी के बाद गाड़ियों को बेच देना या फिर फिरौती मांग कर पैसे लेना. 315 बोर का दो तमंचा, 6 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. सक्रिय गैंग करीब एक डेढ़ साल से घटना को अंजाम देने में शामिल है. 

मैट्रिमोनी साइट से हुई शादी, पति निकला नपुंसक, जब DSP ससुर से की शिकायत तो मिला यह अश्लील जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget