एक्सप्लोरर

कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, लखनऊ से दिल्ली के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Kanwar Yatra 2025: दिल्ली से अमरोहा, हरिद्वार और लखनऊ जाने वाले वाहनों यूपी गेट या गाज़ीपुर बॉर्डर से नेशनल हाईवे 9 से डासना इंटरसेक्शन तक जाना होगा. यहां से ईस्टर्न पेरिफेरल से आगे जा सकेंगे.

आज से सावन का महीना शुरू हो गया है. ऐसे में भारी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार की ओर जाने लगे है. आने वाले दिनों में इस संख्या में और तेजी आएगी. जिसका सीधा असर कांवड़ मार्ग पर यातायात पर पड़ेगा. जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई है. इसी क्रम में गुरुवार से दिल्ली हरिद्वार मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. जबकि कई जगहों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है. 

इस साल कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगी, ऐसे में ट्रैफिक को लेकर पुलिस प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने अगले 13 दिनों तक दिल्ली से मेरठ हाईवे पर भाई वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है. इसके बाद हल्के वाहनों पर भी रोक लगाने की तैयारी है. 18 जुलाई से इस मार्ग पर हल्के वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जाएगी. इस दौरान भारी और हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा. 

कांवड़ यात्रा के चलते इन मार्गों पर रूट डायवर्ट
दिल्ली से अमरोहा, हरिद्वार और लखनऊ जाने वाले वाहनों यूपी गेट या गाज़ीपुर बॉर्डर से नेशनल हाईवे 9 से डासना इंटरसेक्शन तक जाना होगा. इसके बाद ये वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल मार्ग से आगे की ओर जा सकेंगे. दिल्ली से लखनऊ और बरेली के लिए इन दो मार्ग से होकर जा सकेंगे. 
- दिल्ली से बरेली और लखनऊ जाने के लिए गाजियाबाद के डासना से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से आगे बढ़ना होगा. इसके बाद सिकंदराबाद, बुलंदशहर, बहदोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होते हुए मुरादाबाद और फिर दिल्ली लखनऊ हाईवे से आगे जा सकेंगे. 
- दूसरा रास्ता दिल्ली से हापुड़ के छिजारसी से ततारपुर चौराहा से टियाला अंडर पास, किठौर, मेरठ से बिजनौर, धामपुर और नगीना होते मुरादाबाद जा सकेंगे इसके बाद यहां से दिल्ली लखनऊ हाईवे से आगे जा सकेंगे. 

बता दें कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा ये तैयारियां की गई हैं. इसके साथ ही पूरे कावंड़ मार्ग पर 29454 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. जिसके जरिए तमाम मुख्य मार्गों और चौराहों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है. यात्रा मार्ग पर 375 ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी. इस दौरान 66 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा 50 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र बल/ पीएसी, 1424 होमगार्ड तैनात किए गए हैं. 

Kanwar Yatra 2025: मुजफ्फरनगर में नॉनवेज और शराब की दुकानें बंद, प्रतिष्ठानों और बोर्ड को तिरपाल से ढका  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget