एक्सप्लोरर

सपा सांसद राजीव राय के कांवड़ वाले बयान पर भड़के स्वामी यशवीर महाराज, बताया- मूर्ख और स्वार्थी

Kanwar Yatra 2025: महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने राजीव राय के बयान पर कहा कि कुछ लोगों ने अपनी सस्ती राजनीति करने के लिए सनातन धर्म के प्रति तरह-तरह की बातें करना प्रारंभ कर दिया है.

कांवड़ यात्रा से ठीक पहले कांवड़ मार्ग पर पहचान अभियान चलाकर सुर्खियों में आने वाले स्वामी यशवीर जी महाराज बुधवार (16 जुलाई) को मुजफ्फरनगर का हृदय स्थल कहे जाने वाले शिव चौक पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य को जाने वाले लाखों करोड़ों शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए स्वामी यशवीर जी महाराज ने सपा सांसद राजीव राय को मूर्ख बताया.

दरसअल सपा सांसद राजीव राय द्वारा कांवड़ियों को बेरोजगार बताने पर यूपी की राजनीति में विवाद छिड़ा हुआ है. जिसको लेकर कांवड़ यात्रा में सुर्खियों पर चल रहे मुजफ्फरनगर जनपद स्थित योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने राजीव राय के बयान पर कहा कि कुछ लोगों ने अपनी सस्ती राजनीति करने के लिए सनातन धर्म के प्रति तरह-तरह की बातें करना प्रारंभ कर दिया है. लेकिन सनातन धर्म के अलावा अगर ये लोग किसी दूसरे मजहब के संबंध में एक शब्द कहकर के बताएं तो उनका जीना हराम हो जाएगा और जो इस तरह की बातें करते हैं वह एक नंबर के या तो मूर्ख है या कोई स्वार्थी है.

स्वामी जी ने कहा कि अपने इस वक्तव्य से है अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं लेकिन वह ध्यान रखें यह परमात्मा की पूजा का विषय है. परमात्मा के विषय में जो इस तरह की बातें करेगा परमपिता परमात्मा उसको अवश्य ही सजा देंगे अब वह सजा प्राप्त करने के लिए तैयार रहे.

सस्ती राजनीति करने के लिए सनातन धर्म के प्रति तरह तरह की बातें करते हैं

स्वामी यशवीर जी महाराज की मानें तो हां देखिए हमारे कांवड़ लाने वाले शिव भक्त हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे हैं और यह बड़े ही शांतिपूर्वक तरीके से आ रहे हैं. भक्ति भावना उनके मन में है तो हम सबका कर्तव्य बनता है, भक्ति भावना से कांवड़ लाने वाले सभी शिव भक्तों का उत्साह वर्धन करने के लिए पुष्प वर्षा करें. हमने सभी शिव भक्तों पर आज मुजफ्फरनगर के इस हृदय स्थल शिव मूर्ति पर पुष्प वर्षा की सभी सनातन धर्म के लोगों ने मिलकर के देखिए कुछ लोगों ने अपनी सस्ती राजनीति करने के लिए सनातन धर्म के प्रति तरह तरह की बातें करना प्रारंभ कर दिया है.

वह एक नंबर के या तो मूर्ख है या वह कोई स्वार्थी 

स्वामी यशवीर जी महाराज ने कहा उनसे ही पूछना चाहिए सनातन धर्म के अलावा किसी दूसरे मजहब के संबंध में एक शब्द कहकर के तो बताएं उसका जीना हराम हो जाएगा. लेकिन जो इस तरह की बातें करते हैं वह एक नंबर के या तो मूर्ख है या वह कोई स्वार्थी हैं. इस वक्तव्य से वह अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं लेकिन वह ध्यान रखें यह परमपिता परमात्मा की पूजा का विषय है पूजा के विषय में जो इस तरह की अनर्गल बातें करेगा. परम पिता परमात्मा उसको अवश्य ही सजा देंगे और वह सजा प्राप्त करने के लिए तैयार रहे.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget