एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra: गाजियाबाद की सात सड़कों पर 1000 CCTV कैमरे, 25 ड्रोन की भी होगी तैनाती, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Kanwar Yatra 2023: चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखने के लिए 80 निगरानी टावर पर सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. उपद्रवी तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की बारीकी से नजर रहेगी.

UP News: गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) ने ‘कांवड़ यात्रा’ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि पूरे जिले को 12 जोन, 26 सेक्टर, 105 उप-सेक्टर और 581 ड्यूटी प्वाइंट में बांटा गया है. उन्होंने कहा कि 53 निरीक्षक, 574 उप निरीक्षक, 1339 मुख्य आरक्षी और पीएसी की एक कंपनी, विशेष सुरक्षा बल के 144 आरक्षी तैनात किए गए हैं. सात सड़कों की 1000 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है.

कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के हुए पुख्ता इंतजाम

बता दें कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का जत्था राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली की ओर लौटना लगा है. कांवड़िए गंगाजल अपने क्षेत्र के मंदिरों में भगवान शिव को चढ़ाएंगे. पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा के मुताबिक अप्रिय स्थिति से निपटने की पर्याप्त तैयारी है. चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी रखने के लिए 80 निगरानी टावर पर सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. उपद्रवी तत्वों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने के लिए 25 ड्रोन को भी तैनात किया जाएगा.

ड्रोन और सीसीटीवी की मदद से की जा रही निगरानी

मिश्रा ने कहा कि आवश्यकता अनुसार प्रत्येक पुलिस थाने को दो से तीन ड्रोन आवंटित किए जाएंगे. सावन महीने की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा शुरू हो जाती है. इस बार दो महीने का सावन होगा. सावन में कांवड़िए भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए निकल पड़े हैं. सड़कों पर निकला कांवड़ियों का जत्था अपनी मुराद पूरी करने के लिए हर मुसीबत झेलने को तैयार है.

मान्यता है कि सावन महीने में कांवड़ उठाने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. रास्ते में कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है. प्रशासन की तरफ से भी कांवड़ियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है. कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है. 

Ram Mandir News: पवित्र जलस्रोतों के जल से होगा अयोध्या में रामलला का जलाभिषेक, सात से अधिक नदियों का लाया जाएगा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget