एक्सप्लोरर

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, 150 करोड़ की संपत्ति जल्द होगी कुर्क

UP News: कुछ दिन पहले इस मामले में कानपुर पुलिस ने नगर निगम और केडीए से सूची की मांग की थी. जिसके बाद पुलिस ने लोकल इनपुट से वेरीफाई करके करीब 150 करोड़ की संपत्ति चिन्हित की है.

SP MLA Irfan Solanki: सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) महराजगंज जेल (Maharajganj) में बंद हैं और बाहर उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. एक तरफ तो सपा विधायक (SP MLA) को अदालत से जमानत तक नहीं मिल पा रही तो वहीं दूसरी तरफ कानपुर पुलिस (Kanpur Police) गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) के तहत इरफान सोलंकी और उसके करीबियों की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी कर रही है. पुलिस ने अब तक इरफान सोलंकी और उसके सहयोगियों की 150 करोड़ की संपत्ति को चिन्हित कर लिया है, जिसके बाद अब जल्द ही इस संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू होगी. 

जो जानकारी पुलिस ने जुटाई है उसके मुताबिक कानपुर के मछली वाला हाता स्थित चार से पांच बड़े अपार्टमेंट शौकत अली और इरफान सोलंकी ने मिलकर इसी तरह अर्जित किए. वहीं जाजमऊ स्थित एक बड़े प्रोजेक्ट पर भी ये सभी मिलकर काम कर रहे थे, जिसमें 100 से ज्यादा प्लॉट निर्माणाधीन हैं. यही नहीं उन्नाव, दिल्ली, मुंबई की भी संपत्तियों की जानकारी पुलिस ने जुटाई है. 

150 करोड़ की संपत्ति चिन्हित

कानपुर पुलिस के बड़े अधिकारियों की माने तो इऱफान और उसके साथियों की अबतक करीब 150 करोड़ रुपए की संपत्ति चिन्हित कर ली गई है, कुछ दिन पहले इस मामले में कानपुर पुलिस ने नगर निगम और केडीए से सूची की मांग की थी. अब पुलिस की माने तो अपने लोकल इनपुट से वेरीफाई करके तकरीबन डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति को चिन्हित कर लिया गया है. 

इसी क्रम में बीते दिनों कानपुर पुलिस ने जाजमऊ स्थित हमराज कंस्ट्रक्शन में 150 फ्लैट को नोटिस देकर उनसे घर की रजिस्ट्री मांगी है. ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि इस पूरे मामले में पुलिस 10 फरवरी के पहले कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर देगी. गैंगस्टर एक्ट में इरफान उनके भाई रिजवान, शौकत अली, हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटे वाला और मोहम्मद शरीफ भी शामिल हैं. कई बेनामी प्रॉपर्टी भी हैं जिनकी जांच की जा रही है. अभी तक अनुमानित 150 करोड़ की संपत्ति को चिन्हित किया गया है हालांकि इसका मूल्यांकन किया जाना अभी बाकी है. 

इरफान के वकील ने किया ये दावा
पुलिस अपने दावे कर रही है लेकिन इसपर सपा विधायक इरफान सोलंकी के वकील का कहना है कि कानपुर पुलिस अगर अपराध से कमाई गई 150 करोड़ की भी संपत्ति दिखा दे तो वह उसे खुशी-खुशी जब्त कर सकते हैं, हालांकि ये भी हो सकता है कि ये किसी की पैतृक संपत्ति हो. वकील गौरव दीक्षित का कहना है कि ये संपत्ति इरफान के मिलने वालों दोस्तों और रिश्तेदारों की हो सकती है जिन्हें पुलिस जानबूझ कर फंसा रही है ताकि प्रशासन और उच्च अधिकारियों की नजरों में अच्छा बन पाए. 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget