एक्सप्लोरर

कानपुरः दीपावली पर खुशियों की रोशनी के इंतजार में कुम्हार, बिक्री बढ़ने की आस में बना रहे दीये

कानपुर में कुम्हारों को इस बार दीवाली पर खुशियों की रोशनी का इंतजार है. बिक्री बढ़ने की आस में दीये बनाए जा रहे हैं.

कानपुर, एबीपी गंगा। रोशनी के पर्व दीपावली में अब कुछ ही वक्त रह गया है. आम से लेकर खास तक सभी लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, दीवाली की बात हो और मिट्टी के दीयों का जिक्र न हो तो ये बात अधूरी सी रह जाती है.

मिट्टी के दीये बनाकर दूसरों का घर रोशन करने वाले कुम्हार आज भी उपेक्षा और गरीबी के शिकार हैं. इन कुम्हारों की दुर्दशा और बदहाली देखकर वो कहावत याद आ जाती है कि दीये तले अंधेरा. सुबह से हलचल कानपुर की कुम्हार बस्ती में इन दिनों सुबह से ही अच्छी खासी हलचल देखी जा सकती है. सुबह से इन कुम्हारों के चाक बेजान गीली मिट्टी को नया रूप देते नजर आते हैं. दीपावली पर दो पैसे मिलने की चाह में कुम्हारों का यह चाक समय के चक्र की तह निरंतर चला करता है.

अबकी बार इन कुम्हारों को पूरी उम्मीद है कि इस बार का यह दीपावली पर्व इनके लिए खुशियों की रोशनी लेकर आएगा और उनकी बिक्री बढ़ेगी. आप को बता दें कि कानपुर में आज भी सैंकड़ों परिवार हैं, जो इन छोटी-छोटी बस्तियों में रह कर इस कारोबार से अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं.

इलेक्ट्रिक दीयों ने ली जगह हालांकि, आधुनिकता के इस युग में पारम्परिक दीयों की जगह रोशनी से सराबोर इलेक्ट्रिक दीए और मशीनों से बनी मोमबत्तियों ने ले ली है. जिसकी वजह से यह कारोबार अब खतरे और संकट में है.

गौरतलब है कि सरकारों की ओर से समय- समय पर मिलने वाले प्रोत्साहन से अब इन कुम्हारों मे भी उम्मीद की किरण जल उठी है. बेजान मिट्टी में जान भरने वाले यह मिट्टी के लाल दिन-रात पूरे परिवार के साथ दीये, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

ये भी पढ़ेंः

यूपी: बाराबंकी में गैंगरेप के बाद की गई दलित युवती की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन आज से, यूपी के तमाम शहरों से चलेंगी विशेष रेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget