एक्सप्लोरर

अवैध विदेशियों की तलाश में सरगर्मी से जुटी कानपुर पुलिस, ये है वजह

शहर की सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा में कानपुर पुलिस ने अब तक 121 लोगों का वेरीफिकेशन किया है. 16 संदिग्ध दस्तावेज भी कानपुर पुलिस के हाथ लगे हैं.

Kanpur Police: कानपुर पुलिस इन दिनों महानगर की सुरक्षा को फुल प्रूफ बनाने के लिए अवैध विदेशियों की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है. कानपुर पुलिस के द्वारा अब तक 100 से ज्यादा लोगों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. जिनमें 16 संदिग्ध दस्तावेज भी कानपुर पुलिस के हाथ लगे हैं. बताया जा रहा है कि इनके तार असम से जुड़े हुए हैं. कानपुर पुलिस ने अब असम पुलिस से इनके वेरिफिकेशन के लिए संपर्क कर लिया है.

देश और प्रदेश की सुरक्षा के साथ ही शहर की सुरक्षा को पुख्ता करने की दिशा में पुलिस ने अब यहां रहने वाले अवैध विदेशी नागरिकों का वेरीफिकेशन करना शुरू कर दिया है. कानपुर पुलिस ने सड़क किनारे रहने वाले लोगों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज कर दी है. कानपुर कमिश्नरी में आने वाले 34 थानों की पुलिस की निगाह ऐसी बस्तियों की तरफ लगी हुई है जहां अवैध रूप से लोग बाहर से आकर बस चुके हैं.

पुलिस ने 121 लोगों का वेरीफिकेशन किया है

कानपुर पुलिस ने अबतक ऐसी बस्तियों में जाकर 121 लोगों का वेरीफिकेशन किया है. पुलिस ने जिन 121 लोगों का वेरीफिकेशन किया है वो प्रदेश के अलग-अलग जनपदों जालौन, गोंडा, बहराइच, कौशांबी, आजमगढ़, गोरखपुर आदि जनपदों के साथ ही मध्य प्रदेश व बिहार के रहने वाले हैं. इसके साथ ही 16 ऐसे लोगों को सघन बस्तियों में चिन्हित किया गया है जिनका संपर्क असम के बारपेटा से मिला है. पुलिस अब इनके दिखाए गए दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. इसके लिए असम पुलिस से सम्पर्क भी साधा गया है.

दरअसल, कानपुर पुलिस आयुक्त असीम अरुण द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस जनपद में उन स्थान को चिन्हित करें जहां अवैध विदेशी नागरिक निवास कर रहे हैं. साथ ही सभी विदेशी नागरिकों का चिन्हांकन कर उनके नाम, निवास, आधार, पासपोर्ट आदि की गहनता से जांच करें. इसके साथ ही उनके द्वारा दिखाए गये प्रमाण पत्रों की सत्यता को भी इंटरनेट व अन्य माध्यमों से जांच ले. कुछ भी संदिग्ध लगे तो तुरंत ही वैधानिक कारवाई करें. इसके पीछे का मकसद यह है कि कानपुर हमेशा से ही आतंकियों की पनाहगाह रहा है. शहर से इसके पहले ही ISIS और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को पकड़ा जा चुका है. त्यौहार का सीजन शुरू हो चुका है. साफ है ऐसे में पुलिस कोई भी गलती नहीं करना चाहती और सतर्कता बरत रही है.

ये भी पढ़ें:

डॉक्टर की हत्या के बाद योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- यूपी में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर भूमि पूजन के 1 साल, रामलला के लिए तैयार की गई ये खास पोशाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonbhadra News: बेड़ियां पहनकर डीएम ऑफिस पहुंचे सपा नेता, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरा
सोनभद्र: बेड़ियां पहनकर डीएम ऑफिस पहुंचे सपा नेता, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सरकार को घेरा
Meerut News: शास्त्री नगर आवासीय योजना को लेकर SC के आदेश से हड़कंप, स्थानीय लोग क्या बोले?
मेरठ: शास्त्री नगर आवासीय योजना को लेकर SC के आदेश से हड़कंप, स्थानीय लोग क्या बोले?
सांसद रवि किशन ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, गोरखपुर एम्स के विस्तार पर चर्चा
सांसद रवि किशन ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, गोरखपुर एम्स के विस्तार पर चर्चा
Kanpur News: कानपुर में ड्रोन की मदद से गांजा तस्करों का भंडाफोड़, 7 महिलाएं गिरफ्तार
कानपुर में ड्रोन की मदद से गांजा तस्करों का भंडाफोड़, 7 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget